Post Views 11
December 27, 2022
अजमेर विकास प्राधिकरण
सेवन वन्डर्स खुलेगा पूरे दिन, लगेगा प्रवेश शुल्क
अजमेर 27 दिसम्बर। अजमेर विकास प्राधिकरण के नियंत्रणाधीन सेवन वंडर्स की आवश्यक व्यवस्था के लिए2 जनवरी 2023 से सुबह 11बजे से रात्रि 8 बजे तक खोले जाने का निर्णय लिया गया है। आवश्यक रखरखाव के लिए 18 वर्ष एवं अधिक आयु के सदस्यों के लिए रूपए 10एवं 18 वर्ष से कम आयु के सदस्यों के लिए रूपए 5 प्रति सदस्य प्रवेश शुल्क रखा गया है। प्रवेश शुल्क की रसीद अजमेर विकास प्राधिकरण के अधिकृत प्रतिनिधियों द्वारा प्रातः 11 बजे से सांय 7.30 बजे तक जारी की जाएगी। बिना टिकट सेवन वंडर्स में प्रवेश निषिद्ध रहेगा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved