For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167905060
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: चाय विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद |  Ajmer Breaking News: नए दोहरीकृत रेल मार्ग पर चली ट्रेन (झड़वासा–सिंघावल दोहरीकृत रेल खंड पर संरक्षा स्वीकृति के बाद रेल यातायात शुरू) |  Ajmer Breaking News: स्वच्छता पखवाड़ा के तहत अजमेर मंडल के स्टेशनों पर अवांछित पोस्टर, बैनर और गुटखा के दाग हटाए गए |  Ajmer Breaking News: सही खान-पान स्वस्थ राजस्थान अभियान के अंतर्गत बिरला पब्लिक स्कूल की मैस में मिली गंभीर अनियमितताएं, निरमा वाशिंग पाउडर से बर्तन धोए जा रहे थे |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में भिक्षुक के 8 हजार रुपए चोरी, किराना दुकान भी निशाने पर, देव नगर रोड पर दुकान से नकदी और सामान ले गए चोर; |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर: घूघरा गांव का पोलिंग बूथ बदलने पर ग्रामीणों में आक्रोश, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।   |  Ajmer Breaking News: घूघरा गांव में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, 11-12 लाख के जेवर-नकदी पार; मुख्य सड़क पर वारदात से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: अजमेर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व चिकित्सालय परिसर में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन द्वारा प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में प्रोफेसर से लूट करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार; छीना गया मोबाइल बरामद |  Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी | 

अजमेर न्यूज़: 20 लाख के 69 मोबाइल फोन बरामद:मास्टर माइंड सहित 5 गिरफ्तार, बांग्लादेश में बेचते थे, ताकि ट्रेक नहीं हो सके,डिप्टी मेयर का मोबाइल चुराने के बाद सक्रिय हुई पुलिस, नाबालिग को डिटेन कर बरामद किया

Post Views 31

December 27, 2022

पुलिस ने गैंग के मास्टर माइंड सहित 5 युवकों को गिरफ्तार कर करीब 20 लाख रुपए कीमत के 69 मोबाइल फोन किए बरामद

अजमेर पुलिस ने मोबाइल चोर गैंग का किया खुलासा ,पुलिस ने गैंग के मास्टर माइंड सहित 5 युवकों को गिरफ्तार कर करीब 20 लाख रुपए कीमत के 69 मोबाइल फोन किए बरामद,डिप्टी मेयर का मोबाइल चुराने वाले नाबालिग को भी डिटेन कर मोबाइल किया बरामद

अजमेर पुलिस ने एक ऐसे मोबाइल चोर गैंग का खुलासा किया है, जो वारदात करने के लिए खासतौर से झारखंड से यहां पहुंचा है। ये लोग भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम देते। चोरी के मोबाइल फोन बांग्लादेश में बेचे जाते, ताकि पुलिस ट्रैक नहीं कर सके। पुलिस ने गैंग के मास्टर माइंड सहित 5 युवकों को गिरफ्तार कर करीब 20 लाख रुपए कीमत के 69 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनमें 1-1 लाख रुपए कीमत के 9 आईफोन भी शामिल हैं। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। एसपी चूनाराम जाट के निर्देश पर पुलिस टीम ने डिप्टी मेयर का मोबाइल चुराने वाले नाबालिग को भी डिटेन कर मोबाइल बरामद कर लिया।

सिविल लाइन थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि 16 दिसंबर को डिप्टी मेयर नीरज जैन का आईफोन भी चोरी हुआ था। इसके बाद इसका वीडियो भी वायरल हुआ और पुलिस ने इसे चैलेंज के रूप लिया। जिला पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने इसके लिए साइबर सेल, सिविल लाइन थाना पुलिस, डीएसटी को निर्देशित किया और झारखंड धनबाद स्थित शिजवा जुक्ता निवासी संजय कुमार नौनिया पुत्र सुखदेन कुर्मी, नया टोला निवासी रामदर्शन कुर्मी पुत्र जंगली महतो, साहेबगंज महाराजपुर निवासी गोपाल कुमार मेहतो पुत्र राजकुमार, जगदीश मेहतो पुत्र रामप्रसाद और मीना बाजार महाराजपुर निवासी पवन कुमार यादव पुत्र शिव कुमार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी बस स्टैंड के पीछे डीआरएम ऑफिस के पास से पकड़े गए हैं। जिला पुलिस की डीएसटी और साइबर सैल की मदद से आरोपियों की धरपकड़ की गई है। गिरफ्तार शातिरों से प्रारंभिक पूछताछ में ये पता चला है कि बांग्लादेश बॉर्डर के निकट ऐसे कई एजेंट सक्रिय हैं, जो बल्क में चोरी के मोबाइल की खरीद फरोख्त करते हैं। जब तक दूसरे देश की सरकार अनुमति नहीं दे देती, आईएमईआई से वहां मोबाइल ट्रैक नहीं कर सकते। इस तकनीकी खामी का फायदा उठाकर चोरी के मोबाइल बांग्लादेश में बेचे जाते हैं। पूछताछ में यह भी सामने आया कि सिर्फ यही गैंग नहीं बल्कि मोबाइल चोरों की दूसरी गैंग भी चोरी की मोबाइल बांग्लादेश में बेचती हैं। बांग्लादेश में मोबाइल ट्रैक करने के लिए इंटरपोल की मदद लेनी होती है। मोबाइल चोरी के छोटे मामलों में यह संभव नहीं है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved