For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167905059
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: चाय विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद |  Ajmer Breaking News: नए दोहरीकृत रेल मार्ग पर चली ट्रेन (झड़वासा–सिंघावल दोहरीकृत रेल खंड पर संरक्षा स्वीकृति के बाद रेल यातायात शुरू) |  Ajmer Breaking News: स्वच्छता पखवाड़ा के तहत अजमेर मंडल के स्टेशनों पर अवांछित पोस्टर, बैनर और गुटखा के दाग हटाए गए |  Ajmer Breaking News: सही खान-पान स्वस्थ राजस्थान अभियान के अंतर्गत बिरला पब्लिक स्कूल की मैस में मिली गंभीर अनियमितताएं, निरमा वाशिंग पाउडर से बर्तन धोए जा रहे थे |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में भिक्षुक के 8 हजार रुपए चोरी, किराना दुकान भी निशाने पर, देव नगर रोड पर दुकान से नकदी और सामान ले गए चोर; |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर: घूघरा गांव का पोलिंग बूथ बदलने पर ग्रामीणों में आक्रोश, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।   |  Ajmer Breaking News: घूघरा गांव में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, 11-12 लाख के जेवर-नकदी पार; मुख्य सड़क पर वारदात से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: अजमेर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व चिकित्सालय परिसर में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन द्वारा प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में प्रोफेसर से लूट करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार; छीना गया मोबाइल बरामद |  Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी | 

अजमेर न्यूज़: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल, 28 दिसंबर कांग्रेस सेवादल का 99वा स्थापना दिवस और उसका गौरवमयी इतिहास 

Post Views 21

December 27, 2022

आने वाले वर्ष में सेवादल कार्यकर्ताओं को नयी उमंग और नये जोश के साथ कार्य करते हुए फासिस्टवादी ताकतों का मुकाबला करने में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करना होगा। 

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल, 28 दिसंबर कांग्रेस सेवादल का 99वा स्थापना दिवस और उसका गौरवमयी इतिहास 

अजमेर 27 दिसम्बर ,कांग्रेस सेवादल का इतिहास त्याग, तपस्या और बलिदान का इतिहास है तथा देश की आजादी के लिये हुये स्वतन्त्रता आन्दोलन के इतिहास व कांग्रेस के इतिहास में भी सेवादल की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा आने वाले वर्ष में सेवादल कार्यकर्ताओं को नयी उमंग और नये जोश के साथ कार्य करते हुए फासिस्टवादी ताकतों का मुकाबला करने में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करना होगा। 
    यह आह्वान आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत तथा प्रदेश मुख्य प्रशिक्षक व अजमेर संभाग प्रभारी शैलेंद्र अग्रवाल ने कांग्रेस सेवादल के 99वें स्थापना दिवस के अवसर पर सेवादल कार्यकर्ताओं से किया। उन्होने आगे कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की ऐसी सोच है कि कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान दिया जायेगा क्योंकि सेवादल के कार्यकर्ता उन्हे सौंपी गई प्रत्येक जिम्मेदारी का निस्वार्थ भाव से पूरी ईमानदारी व जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते है तथा अपनी स्थापना से आज तक सेवादल अपने कर्तव्य की पूर्ति के लिए संकल्पित भाव से कांग्रेस के सिद्धान्तों के अनुरूप जनसेवा के कार्यो में लगा हुआ है। सेवादल के बिना कांग्रेेस अधूरी है और कांग्रेस के बिना देश अधुरा है। 
    इस अवसर पर शेखावत व अग्रवाल ने कहा कि सेवादल के कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के ऑंख और कान बनकर आम जनता से अपना सम्पर्क बनाये रखना चाहिये। आज देश में विखण्डित करने वाली शक्तियॉं सत्ता पर काबिज है जो सिर्फ पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाना चाहती है तथा थोथी वाह-वाही लुटने के लिए नित नये हथकण्डे अपना रहे है। सेवादल कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वह ऐसी ताकतो का पर्दाफाश कर आम जनता के बीच उन्हें बेनकाब करें।
     इस अवसर पर हेमसिंह शेखावत व शैलेंद्र अग्रवाल ने सेवादल के इतिहास के बारे में संक्षिप्त जानकारी देते हुए बताया कि 28 दिसम्बर 1923 को हिन्दुस्तानी सेवादल के नाम से डॉं. एन.एस. हार्डिकर जी ने इस संगठन का गठन किया थाा तथा 7 मार्च 1947 को इसका नाम हिन्दुस्तानी सेवादल से बदल कर कांग्रेस सेवादल कर दिया गया और इसके प्रथम अध्यक्ष पंडित जवाहर लाल नेहरू बने। उन्होने कहा कि त्याग और अपेक्षाकृत निस्वार्थ कर्म की जो चेतना गांधी जी, नेहरू जी व डॉ. हार्डिकर जी ने जलाई थी उसकी लौ आज भी बुझी नहीं है सेवादल के कार्यकर्ता व पदाधिकारी इस बदले हुए जमाने में भी इसी भावना से काम करते है कि हमें पार्टी से लेना कम व देना ज्यादा है। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved