For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167904982
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: चाय विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद |  Ajmer Breaking News: नए दोहरीकृत रेल मार्ग पर चली ट्रेन (झड़वासा–सिंघावल दोहरीकृत रेल खंड पर संरक्षा स्वीकृति के बाद रेल यातायात शुरू) |  Ajmer Breaking News: स्वच्छता पखवाड़ा के तहत अजमेर मंडल के स्टेशनों पर अवांछित पोस्टर, बैनर और गुटखा के दाग हटाए गए |  Ajmer Breaking News: सही खान-पान स्वस्थ राजस्थान अभियान के अंतर्गत बिरला पब्लिक स्कूल की मैस में मिली गंभीर अनियमितताएं, निरमा वाशिंग पाउडर से बर्तन धोए जा रहे थे |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में भिक्षुक के 8 हजार रुपए चोरी, किराना दुकान भी निशाने पर, देव नगर रोड पर दुकान से नकदी और सामान ले गए चोर; |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर: घूघरा गांव का पोलिंग बूथ बदलने पर ग्रामीणों में आक्रोश, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।   |  Ajmer Breaking News: घूघरा गांव में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, 11-12 लाख के जेवर-नकदी पार; मुख्य सड़क पर वारदात से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: अजमेर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व चिकित्सालय परिसर में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन द्वारा प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में प्रोफेसर से लूट करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार; छीना गया मोबाइल बरामद |  Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी | 

अजमेर न्यूज़: देशवाली एकता दिवस के मौके पर देशवाली समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह मंगलवार को अजमेर के जवाहर रंगमंच में हुआ आयोजित

Post Views 11

December 27, 2022

कार्यक्रम के दौरान 542 प्रतिभाओं का किया गया सम्मान । प्रतिभाओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र ओढ़ाकर किया सम्मानित, प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री  सचिन पायलट अपने संदेश के जरिए समाज से हुए मुखातिब

देशवाली एकता दिवस के मौके पर देशवाली समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह मंगलवार को अजमेर के जवाहर रंगमंच में हुआ आयोजित

कार्यक्रम के दौरान 542 प्रतिभाओं का किया गया सम्मान । प्रतिभाओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र ओढ़ाकर किया सम्मानित, प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट अपने संदेश के जरिए समाज से हुए मुखातिब

देशवाली एकता दिवस के मौके पर देशवाली समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह मंगलवार को अजमेर के जवाहर रंगमंच में आयोजित हुआ।  कार्यक्रम के दौरान 542 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। प्रतिभाओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री  सचिन पायलट अपने संदेश के जरिए समाज से मुखातिब हुए। पायलट में देशवाली एकता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन की कामना की। कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे देशवाली पंचायत चौरासी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं डारडा तुर्की सरपंच अब्दुल करीम ने कहा कि समाज की जाजम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। समाज के कार्यक्रम में आने वाले नेता अपनी राजनीति द्वार के बाहर ही छोड़कर आए। पीसीसी चीफ महेंद्र सिंह रलावता अपने संबोधन में बच्चों को शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि समाज की तरक्की में शिक्षा का अहम योगदान है। प्रतिभा सम्मान समारोह समाज के बच्चों के प्रोत्साहन के लिए जरुरी है। प्रदेश कांग्रेस विभाग के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इमरान कुरैशी ने अपने संबोधन में कहा समाज में कुरीतियों का खात्मा कर समाज के बच्चों का शिक्षा शिक्षा से जुड़ाव हो इसके लिए कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम में मुंबई साहिब मोटिवेशनल स्पीकर  डॉक्टर रोशन  जहान ने अपने मोटिवेशनल स्पीच के दौरान  अर्जन  पर  जोर दिया। कार्यक्रम में उर्दू अदब की शायरा मेहर  जहीन माही ने बालिका भ्रूण हत्या और बालिका शिक्षा पर नज्म पेश की। कार्यक्रम के दौरान अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एजाज अहमद ने कहा कि माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर पर बच्चों की काउंसलिंग जरूरी है जिससे कि बच्चों सही दिशा में बढ़ सके। मौलाना अयूब कासमी ने कहा कि दीन और दुनिया की तालीम बच्चों को लाजमी रूप से कराएं। इस दौरान पूर्व नाजिम शकील अहमद, जिला परिषद में एक्सईएन कबीर अख्तर, एडीएसओ अब्दुल सादिक, कृषि सेवा से सेवानिवृत्त सिद्दीक खान, कांग्रेस कमेटी के देहात महासचिव फिरोज खान जीएस, अजमेर नगर निगम के पार्षद गजेंद्र सिंह रलावता, आरिफ खान जावेद, खान, सरवाड़ नगर पालिका के पार्षद आरिफ, अतीक तंवर, एडीओ  शौकत अली  देशवाली,  पूर्व एडीओ कमरुद्दीन सांखला, मोइनुद्दीन सांखला, शौकत अली भाटी, मांगू खां, विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष अलाउद्दीन देशवाली, पूर्व सचिव राजुद्दीन बहलीम, मोहम्मद हुसैन खिलजी, सत्तार खां समाज के प्रदेश भर से आए लोग मौजूद थे।

आकर्षण का केंद्र रहा नुक्कड़  नाटक, कार्यक्रम के दौरान गोपाल बंजारा एवं टीम की ओर से बेटियां नमक नाटक का मंचन किया गया। जिसमे समाज में फैली कुरुतियों पर कटाक्ष एवं मंचन किया गया। नाटक आकर्षण का केंद्र रहा। ऑडिटोरियम में मौजूद  लोगों ने तालियां बजाई।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved