Post Views 11
December 27, 2022
जिला परिषद अजमेर,श्रीमती सुषील कवंर पलाड़ा, जिला प्रमुख द्वारा 15 अभ्यर्थियो को कनिष्ठ लिपिक के पद पर नियुक्ति/पदस्थापन हेतु किया गया पंचायत समिति का आवंटन
दिनांक 27.12.2022 जिला परिषद, अजमेर। श्रीमती सुषील कवंर पलाड़ा, जिला प्रमुख, जिला परिषद, अजमेर की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्थापना समिति की पूर्व बैठक दिनांक 20.12.2022 में सहायक कलक्टर, अजमेर की अध्यक्षता में गठित कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर कनिष्ठ लिपिक भर्ती 2013 के तहत पात्र पाये गये अभ्यर्थियों की रैंक के आधार पर चयन सूची को अनुमोदन हेतु प्रस्तुत की गई थी। जिला प्रमुख द्वारा चयन सूची में 15 पात्र अभ्यर्थियो को उनकी योग्यता, दस्तावेजो के नियमानुसार सही होने पर कनिष्ठ लिपिक पद पर नियुक्ति प्रदान करने का निर्णय लिया गया था। आज दिनांक को श्रीमती सुषील कंवर पलाड़ा जिला प्रमुख अजमेर द्वारा संबंधित चयनित/पात्र अभ्यर्थियो को उनकी योग्यता, दस्तावेजो के नियमानुसार सही होने पर प्रोविजनल चयन/पात्र कर प्रोविजनली कनिष्ठ लिपिक पद पर नियुक्ति/पदस्थापन हेतु पंचायत समिति का आवंटन कर समस्त कार्मिको को ईमानदार एवं कर्त्वयनिष्ठता के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया साथ ही कहां की आप अगर ईमानदारी से कार्य करते है तो भगवान भी आपका साथ देता है और विकट समय आपको सबल प्रदान करता है। अभ्यर्थियो ने कनिष्ठ लिपिक के पद पर नियुक्ति/पदस्थापन हेतु पंचायत समिति का आवंटन होने पर श्रीमती सुषील कंवर पलाड़ा, जिला प्रमुख अजमेर का आभार व्यक्त किया गया।
जिला परिषद परिसर में जीवन राम चौधरी के 40 वर्ष की राजकीय सेवा पूर्ण करने के अवसर पर सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया। श्रीमती सुषील कंवर पलाड़ा, जिला प्रमुख अजमेर एवं समाजसेवी भंवर सिंह पलाड़ा ने जीवन राम चौधरी के 40 वर्ष की राजकीय सेवा को पूर्ण करने के अवसर पर उन्हे माला पहनाकर बधाई दी। समस्त जिला परिष्द के अधिकारियो/कर्मचारियो द्वारा जीवन राम चौधरी को माला पहनाकर बधाई दी गई।
श्रीमती सुषील कंवर पलाडा, जिला प्रमुख ने प्राप्त परिवेदनाओं पर तत्काल कार्रवाई के दिये निर्देष
दिनांक 27.12.2022 जिला परिषद, अजमेर। श्रीमती सुषील कंवर पलाडा जिला प्रमुख अजमेर की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में अधीनस्थ विभागो के अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों संबंधित प्राप्त परिवेदनाओं पर संबंधित विभाग के जिला स्तरीय अधिकारीयों को तत्काल निस्तारण के निर्देष प्रदान किये गये।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved