For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167904975
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: चाय विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद |  Ajmer Breaking News: नए दोहरीकृत रेल मार्ग पर चली ट्रेन (झड़वासा–सिंघावल दोहरीकृत रेल खंड पर संरक्षा स्वीकृति के बाद रेल यातायात शुरू) |  Ajmer Breaking News: स्वच्छता पखवाड़ा के तहत अजमेर मंडल के स्टेशनों पर अवांछित पोस्टर, बैनर और गुटखा के दाग हटाए गए |  Ajmer Breaking News: सही खान-पान स्वस्थ राजस्थान अभियान के अंतर्गत बिरला पब्लिक स्कूल की मैस में मिली गंभीर अनियमितताएं, निरमा वाशिंग पाउडर से बर्तन धोए जा रहे थे |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में भिक्षुक के 8 हजार रुपए चोरी, किराना दुकान भी निशाने पर, देव नगर रोड पर दुकान से नकदी और सामान ले गए चोर; |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर: घूघरा गांव का पोलिंग बूथ बदलने पर ग्रामीणों में आक्रोश, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।   |  Ajmer Breaking News: घूघरा गांव में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, 11-12 लाख के जेवर-नकदी पार; मुख्य सड़क पर वारदात से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: अजमेर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व चिकित्सालय परिसर में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन द्वारा प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में प्रोफेसर से लूट करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार; छीना गया मोबाइल बरामद |  Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी | 

अजमेर न्यूज़: राज्य सरकार के 4 वर्ष, विशेष ग्राम सभाओं का हुआ आयोजन,ग्राम सभाओं में राज्य सरकार की विभिन्न फ्लेगशिप योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम का किया आयोजन

Post Views 11

December 27, 2022

ग्रामीणों के साथ संवाद के दौरान लाभार्थियों के सकारात्मक सुझावों एवं अनुभवों से अवगत कराया गया।

राज्य सरकार के 4 वर्ष
विशेष ग्राम सभाओं का हुआ आयोजन
        अजमेर 27 दिसम्बर। राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार को जिले की49 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया।
        जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री विजय सिंह ने बताया कि राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार को जिले की 49 ग्राम पंचायतों पर विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इनमें सरवाड़ ब्लॉक की 7, सावर ब्लॉक की 4, मसूदा ब्लॉक की 5, भिनाय ब्लॉक की 6, अजमेर ग्रामीण ब्लॉक की 10, श्रीनगर ब्लॉक की 6 तथा किशनगढ़ ब्लॉक 11 ग्राम पंचायतें शामिल है। इन ग्राम सभाओं में राज्य सरकार की विभिन्न फ्लेगशिप योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
          उन्होंने बताया कि विशेष ग्राम सभाओं के आयोजन के दौरान ग्रामीणों को विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। राज्य सरकार के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रचार सामग्री का वितरण किया गया। ग्रामीणों के साथ संवाद के दौरान लाभार्थियों के सकारात्मक सुझावों एवं अनुभवों से अवगत कराया गया।
         उन्होंने बताया कि बुधवार को जिले में 41 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं होगी। इनमें सरवाड ब्लॉक की 5, सावर ब्लॉक की 5, मसूदा ब्लॉक की 5, भिनाय ब्लॉक की 6, अजमेर ग्रामीण ब्लॉक की 4, श्रीनगर ब्लॉक की 6 तथा किशनगढ़ ब्लॉक की 10 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाए होंगी। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved