For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167905036
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: चाय विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद |  Ajmer Breaking News: नए दोहरीकृत रेल मार्ग पर चली ट्रेन (झड़वासा–सिंघावल दोहरीकृत रेल खंड पर संरक्षा स्वीकृति के बाद रेल यातायात शुरू) |  Ajmer Breaking News: स्वच्छता पखवाड़ा के तहत अजमेर मंडल के स्टेशनों पर अवांछित पोस्टर, बैनर और गुटखा के दाग हटाए गए |  Ajmer Breaking News: सही खान-पान स्वस्थ राजस्थान अभियान के अंतर्गत बिरला पब्लिक स्कूल की मैस में मिली गंभीर अनियमितताएं, निरमा वाशिंग पाउडर से बर्तन धोए जा रहे थे |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में भिक्षुक के 8 हजार रुपए चोरी, किराना दुकान भी निशाने पर, देव नगर रोड पर दुकान से नकदी और सामान ले गए चोर; |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर: घूघरा गांव का पोलिंग बूथ बदलने पर ग्रामीणों में आक्रोश, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।   |  Ajmer Breaking News: घूघरा गांव में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, 11-12 लाख के जेवर-नकदी पार; मुख्य सड़क पर वारदात से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: अजमेर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व चिकित्सालय परिसर में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन द्वारा प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में प्रोफेसर से लूट करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार; छीना गया मोबाइल बरामद |  Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी | 

अजमेर न्यूज़: सोबडी ग्राम पंचायत के 60 सड़क सुरक्षा अग्रदूत बनायेंगे अपनी ग्राम पंचायत को स्वच्छ, स्वस्थ के साथ सुरक्षित ग्राम पंचायत

Post Views 11

December 27, 2022

ग्राम पंचायत के 60 युवाओं ने सड़क सुरक्षा अग्रदूत के रूप में अपनी ग्राम पंचायत को अब स्वच्छ,स्वस्थ के साथ सुरक्षित ग्राम पंचायत बनाने की शपथ ली।

सोबडी ग्राम पंचायत के 60 सड़क सुरक्षा अग्रदूत बनायेंगे अपनी ग्राम पंचायत को स्वच्छ, स्वस्थ के साथ सुरक्षित ग्राम पंचायत

यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर लाइसेंस निलम्बन के साथ अब अनिवार्य रूप से लेना होगा ड्राइविंग ट्रेनिंग सेन्टर से सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण- नितिन शिन्दे , हेड सिविल इन्जीनियरिंग विभाग, सीआईआरटी पूने परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की प्रेरणा से आवास फाइनेंसियर्स लिमिटेड ,राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी, स्टील बर्ड , , पंचायत समिति भिनाय तथा ग्राम पंचायत सोबडी के संयुक्त तत्वाधान में हेलमेट प्रोत्साहन, शिक्षा, जागरूकता एवं अनिवार्यता अभियान के तहत सड़क सुरक्षा अग्रदूत प्रशिक्षण एवं हेलमेट वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें प्रशिक्षण के उपरांत ग्राम पंचायत के 60 युवाओं ने सड़क सुरक्षा अग्रदूत के रूप में अपनी ग्राम पंचायत को अब स्वच्छ,स्वस्थ के साथ सुरक्षित ग्राम पंचायत बनाने की शपथ ली। सड़क सुरक्षा पर प्रशिक्षण राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी से प्रवेश सैनी, पूजा चौधरी, भरत गुर्जर,  ने दिया । प्रादेशिक परिवहन अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र सिंह राठौड ने सड़क दुर्घटनाओं के सभी संभावित कारण एवं उनको रोकने के सभी उपाय बताये । 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के परिवहन व सड़क सुरक्षा में अग्रणी संस्थान सीआईआरटी पुणे  के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के हेड श्री नितिन शिन्दे ने सोसायटी की ग्राम स्तर पर इस पहल को काफी सराहा और अपना अनुभव साझा करते हुए ग्रामीणों से मार्मिक अपील करते हुए कहा कि हेलमेट चालान से बचने के लिए नहीं अपितु अपने जीवन की रक्षा के लिए लगाएं।साथ ही उन्होंने बताया कि सीआईआरटी पुणे के मार्गदर्शन में देशभर के सभी जिलों में ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र खोलकर वाहन चालकों को फ्रेशर, रिफ्रेशर एवं ऑफेंडर के रूप में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।भिनाय पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सिंगावल में संभाग स्तर का रीजनल ड्राइविंग ट्रेनिंग सेन्टर सीआईआरटी पूने के मार्गदर्शन में बन रहा है जिसका कार्य फ़रवरी माह तक पूरा हो जायेगा । यह देश का पहला इस स्तर का मॉडल प्रशिक्षण केन्द्र होगा जो वाहन चालकों को प्रशिक्षण प्रदान कर कुशल चालक बनायेगा ।
सोसायटी टीम द्वारा  गुड सेमेरिटन एवं फ़र्स्ट रेस्पोन्डर का भी प्रशिक्षण दिया गया। सभी अग्रदूतों को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र तथा सड़क सुरक्ष पॉकेट बुक दी गई।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved