Post Views 11
December 27, 2022
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पुनिया व कानूनी एवं विधिक कार्य विभाग के प्रदेश संयोजक नरेंद्र धाकड़ के निर्देशानुसार भाजपा शहर अध्यक्ष डॉ प्रियशील हाड़ा की अनुशंसा पर डॉ राहुल भारद्वाज बगरु एडवोकेट को कानूनी एवं विधिक कार्य विभाग का संयोजक बनाया गया है। भारद्वाज के संयोजक बनने से पूर्व भारद्वाज भाजयुमो शहर उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव जिला बार एसोसिएशन, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभाविप, पूर्व महानगर मंत्री सहित अनेकों दायित्व का वहन कर चुके है।
भारद्वाज की नियुक्ति पर भाजपा सांसद भागीरथ चौधरी, विधायक अनिता भदेल, वासुदेव देवनानी, निकाय प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक धर्मेंद्र गहलोत, महापौर ब्रजलता हाड़ा, उपमहापौर नीरज जैन, डॉ विकास चौधरी, भाजपा महामंत्री संपत साँखला, रमेश सोनी, विधिक प्रकोष्ठ संयोजक शैलेन्द्र सिंह परमार आदि ने खुशी जाहिर की।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved