Post Views 11
December 27, 2022
चीन सहित कई देशों में कहर बरपा रहे कोरोना के नए वैरिएंट बीएफ-7 को देखते हुए जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज प्राचार्य एवं नियंत्रक ने मंगलवार को नेहरू चिकित्सालय में मॉक ड्रिल कराया। इस दौरान उनको नौ में से तीन ऑक्सीजन प्लांट बंद मिले, जबकि दो भी सर्विस मांग रहे थे। वहीं दूसरी और दवाओं सहित वेन्टीलेटर एवं वार्डों की स्थिति सही पाई गई।
प्राचार्य डॉ. बीबी सिंह, अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. संजीव माहेश्वरी, अधीक्षक डॉ. नीरज गुप्ता और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. इन्दरजीत सिंह ने जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में स्थापित 25 किलोलीटर वाले लिक्विड ऑक्सीजन सहित नौ ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। इनमें डीआरडीओ की ओर से दो साल पहले लगाया गया एक हजार लीटर प्रतिमिनट ऑक्सीजन का उत्पाद करने वाला ऑक्सीजन प्लांट बंद मिला। उन्होंने तुरंत बायोमेडिकल इंजीयनर को बुलाया। जिसने बताया कि प्लांट का ऑयल, ऑयल एवं एयर फिल्टर बदलने हैं और उसकी सर्विस भी करानी बाकी है। इसी तरह शिशुरोग विभाग में दो प्लांट लगे हुए है। उसमें से एक चालू मिला, जबकि एडीए की ओर से लगाया गया 250 लीटर का प्लांट अभी तक चिकित्सालय की हैण्डओवर ही नहीं हुआ है क्योंकि उसमें ऑक्सीजन की प्यूरिटी ही नहीं आ रही है। इसलिए इसे काम में नहीं लिया जा रहा था। टीबी रोग विभाग में स्थित 250 लीटर की क्षमता वाले प्लांट का कम्प्रेशर पिछले दिनों जल गया था। जो अभी तक ठीक नहीं हुआ है। इनके अतिरिक्त मुख्य भवन में दो, कॉर्डियोलॉजी एवं आईसोलेशन वार्ड में संचालित ऑक्सीजन प्लांट सही काम कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने अधिकारियों के साथ दवाओं एवं बेड्स की उपलब्धता सहित वेन्टीलेटर की भी जानकारी ली। उसमें कुछ वेन्टीलेटर खराब पाए गए हैं।
इस मामले में जानकारी लेने पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. बीबी सिंह ने बताया कि जो भी ऑक्सीजन प्लांट बंद पाए गए हैं। बायोमेडिकल इंजीनियर को बुलवा कर उनको तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। चिकित्सालय में दवाओं, मरीजों के लिए बेड एवं वेन्टीलेटर की कमी नहीं है। कुछ वेन्टीलेटर खराब पड़े मिले हैं। उनको ठीक कराया जा रहा है, बाकी की कंडम किया जाएगा।
फैक्ट फाइल जेएलएन में लगे नौ प्लांट-1 लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट, 2 पीएम केयर फंड की ओर से,, 3. एडीए की ओर से,4 एडीए की ओर से हृदयरोग विभाग में, 6 टीबी रोग विभाग में, 7 आइसोलेशन वार्ड में, 8 पीडिया में पीएम केयर फंड से,
9. पीडिया में एडीए के फंड से
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved