Post Views 61
December 26, 2022
आरपीएससी की ओर से सेकंड ग्रेड ग्रुप सी की जीके की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के बाद युवाओं में आक्रोश, भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आरपीएससी का घेराव कर सरकार के खिलाफ जमकर निकाला गुबार
इस दौरान सांसद भागीरथ चौधरी विधायक, अनिता भदेल, शत्रुघ्न गौतम, आदि भाजपा कार्यकर्ता की आरपीएससी में प्रवेश को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई
प्रदेश में लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होते जा रहे हैं जिसका खामियाजा मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों को भुगतना पड़ रहा है हाल ही में आरपीएससी की ओर से सेकंड ग्रेड ग्रुप सी की जीके की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के बाद युवाओं में आक्रोश है और विपक्ष भी लगातार सरकार पर हमला बोल रहा है भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आरपीएससी का घेराव कर सरकार के खिलाफ जमकर गुबार निकाला गया रैली के रूप में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय आरपीएससी पहुंचे जहां पुलिस ने उन्हें रोक दिया काफी देर तक धक्का-मुक्की और गरमा गरमी चलती रही इसके बाद गिने-चुने लोगों को आरपीएससी में सचिव से मिलने के लिए भेजा गया इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष अर्जुन नलिया जमीन पर गिर पड़े उनकी हालत कुछ देर के लिए नाराज हो गई इसके बाद गेट पर भी हंगामा हुआ इस दौरान सांसद भागीरथ चौधरी विधायक अनिता भदेल शत्रुघ्न गौतम आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे आरपीएससी में प्रवेश को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई एक बार तो ऐसा लगा कि लाठी चार्ज हो जाएगा विसुल नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंका गया और मटका फोड़ कर नाराजगी दर्ज कराई गई आरपीएससी के सचिव एचएस अटल से सांसद चौधरी विधायक भदेल वासुदेव देवनानी और शत्रुघ्न गौतम ने जानकारी चाहिए कि वह लीक पेपर मामले में क्या कर रहे हैं तो सचिव ने जांच एजेंसी की रिपोर्ट आने का हवाला दिया इस दौरान देवनानी ने जमकर आरपीएससी प्रशासन पर हमला बोला बाई ट भाजपाइयों ने राज्य सरकार को पानी पी पी के कोसा और कहा कि यह सरकार पूरी तरह से निकम्मी और नकारा है जिस के राज में लगातार पेपर लीक हो रहे सबसे बड़ी बात यह है कि यह तो एक जीके का पेपर था जिसका खुलासा हो गया बाकी किस दिसंबर से जो पेपर शुरू हुए उसके भी जांच होनी चाहिए भाजपाइयों ने सीबीआई जांच की मांग की यहां एक और बात गौर करने वाली बात है कि जिस बस में पेपर सॉल्व थे वह बस पूर्व में भी छात्राओं को बैठा कर टोल नाके से गुजरी थी यानी कि उसमें भी पेपर सॉल्व हुआ होगा इस बारे में आरपीएससी प्रशासन और सरकार पूरी तरह खामोश नजर आ रही है
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved