For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167372060
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी |  Ajmer Breaking News: विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की जिले में कार्यवाही ,विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अनियमितता मिलने पर 20 हजार रुपये के बनाए चालान |  Ajmer Breaking News: महात्मा गांधी महोत्सव का जे.एल. एन. मेडिकल कॉलेज, अजमेर में आयोजन  |  Ajmer Breaking News: पिछले ढाई वर्षों में सैकड़ों-करोड़ रुपये के विकास कार्य, सड़क-पेयजल-चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में जारी काम,विकास की रफ्तार से बदलेगा अजमेर का स्वरूप- देवनानी |  Ajmer Breaking News: झूठी शिकायत कर थाने बुलाने और पीछे से बेदखल करने की कोशिश का आरोप, होटल संचालक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: अजमेर: मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, केसरगंज और आदर्श नगर में रोड रेज से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: स्मार्ट सिटी के घटिया रामसेतु एलिवेटेड रोड पर भ्रष्ट प्रशासन का तांडव: दिवाली के मुख्य सीजन में RPSC भुजा बंद कर व्यापारियों का पेट काटने पर उतारू सरकार, |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल पर BJP का सेवा से संकल्प अभियान।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर के JLN अस्पताल लाया गया गैंगस्टर सचिन थापन।​ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कुख्यात सदस्य है सचिन थापन। |  Ajmer Breaking News: अजमेर महिला जेल से सजायाफ़्ता व विचाराधीन महिला बंदीयो को अवैध तरीके से अपने निजी आवास पर लेकर जानी वाली जैलर को कोटा से किया गिरफ्तार | 

अजमेर न्यूज़: राजस्थान में लगातार लीक हो रहे भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मामलों की जांच सीबीआई से करवाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का विरोध प्रदर्शन।

Post Views 11

December 26, 2022

कलेक्ट्रेट के सामने चौराहे पर शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला का पुतला फूंका

राजस्थान में लगातार लीक हो रहे भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मामलों की जांच सीबीआई से करवाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का विरोध प्रदर्शन।

 राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री रामस्वरूप चौधरी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजमेर अमरचंद डूकिया, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष इक्कू खान ,शहर अध्यक्ष आशीष सोनी, जिला अल्पसंख्यक उदयपुर राजस्थान जिला अध्यक्ष  मोनीष खान सहित विभिन्न मंडलों और मोर्चा के जिला अध्यक्ष व कार्यकर्ता भारी संख्या में सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और जोरदार नारेबाजी करते हुए कांग्रेस सरकार व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला के खिलाफ नारेबाजी की और आरपीएससी अध्यक्ष को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की गई। साथ ही कलेक्ट्रेट के सामने चौराहे पर शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला का पुतला फूंका। काफी देर तक नारेबाजी और प्रदर्शन के बाद आरएलपी के मुख्य पदाधिकारी जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन देने पहुंचे। आरएलपी के जिलाध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेस राज में लगातार युवाओं के साथ छल किया जा रहा है। पूरे साल मेहनत करने के बाद जब पेपर देने की बारी आती है तो युवाओं का मनोबल तोड़ने के लिए पेपर लीक कराया जाता है। कांग्रेस सरकार युवाओं के सपनों को तोड़ने का काम कर रही है। लाखों युवाओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए राज्यपाल तत्कालीन प्रकरण की रिपोर्ट तलब कर तमाम ऐसी भर्तियों जिनके पेपर आउट हुए उनकी सीबीआई जांच करवाएं , ऐसी अनुशंसा राज्यपाल महोदय तत्काल भिजवाए साथ ही भ्रष्ट रूप से धन अर्जित करने वाले माफियाओं और सरकार के सिस्टम में बैठे जिम्मेदारों की जांच हेतु ईडी को भी मामले की जांच सौंपने की कार्यवाही करावे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved