Post Views 11
December 26, 2022
अलवर गेट थाना पुलिस ने राह चलती महिलाओं से पर्स और मोबाइल लूटने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
25 दिसंबर को राबड़िया मोहल्ला मेयो लिंक रोड निवासी परिवादिया रागनी अलुदिया ने थाने पर एक रिपोर्ट दी कि जब वह अपने कार्यस्थल से घर जा रही थी तब संगम कॉलोनी में 2 लड़कों ने बाइक पर चलती गाड़ी से मेरा पर्स खींच लिया और फरार हो गए । इस आशय की रिपोर्ट पर मुकदमा नंबर 501/ 2022 धारा 392 आईपीसी में दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, वृत्ता अधिकारी दक्षिण सुनील सियाग के नेतृत्व में अलवर गेट थाना प्रभारी श्याम सिंह के निर्देशन में टीम का गठन किया गया ।
टीम ने कड़ी मेहनत और लगन से सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए संदिग्ध व्यक्तियों का होलिया प्राप्त कर उन्हें गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल कर ली। पकड़े गए आरोपियों में आजाद नगर कोटड़ा पुलिस थाना क्रिश्चियन गंज निवासी नितेश उर्फ सोंटी राजपूत और संजय नगर नागफणी पुलिस थाना गंज निवासी राहुल बेरवा को गिरफ्तार किया गया है। इनके विरुद्ध दर्जनों मामले विभिन्न थानों में दर्ज है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि अभियुक्त नितेश उर्फ सोंटी के विरुद्ध लूट,नकबजनी व आर्म्स एक्ट के करीब 11 अपराधिक प्रकरण व राहुल के विरुद्ध नकबजनी v जुआ के करीब 5 प्रकरण विचाराधीन है। दोनों आरोपियों से होंडा सीडी 110 मोटरसाइकिल दस्तयाब कर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की तो उन्होंने संगम कॉलोनी राबड़िया मौहल्ला में स्कूटी सवार महिला से पर्स लूट ले जाना स्वीकार कर लिया है। अभियुक्तों से लगातार पूछताछ जारी है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved