Post Views 51
December 21, 2022
जेएलएन चिकित्सालय में नए काउण्टर का किया शुभारंभ
अजमेर, 21 दिसम्बर। जेएलएन चिकित्सालय में दवा वितरण केन्द्र एवं चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना काउंटर तथा आरजीएचएस काउंटर का शुभारंभ मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. वी.बी. सिंह तथा चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. नीरज गुप्ता द्वारा किया गया। तीनों काउंटर एक ही छत के नीचे संचालित हैं। इससे चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना एवं आरजीएचएस के मरीजों को सुविधा होगी तथा इसी स्थान पर दवा वितरण काउंटर भी खोला गया है। ओपीडी के समीप होने के कारण मरीजों के लिए सुविधाजनक रहेगा। साथ ही चिकित्सालय के पीएमआर भवन में भी निःशुल्क दवा वितरण काउंटर खोला गया है। इस प्रकार वर्तमान में चिकित्सालय में कुल 23 निःशुल्क दवा वितरण काउंटर्स मरीजों को सेवाएं प्रदान कर रहे हैं ।
शुभारंभ के समय अतिरिक्त प्रधानाचार्य डॉ. सुनील माथुर, वरिष्ठ आचार्य डॉ. संजीव महेश्वरी, नसिर्ंग अधीक्षक श्रीमती सरोज तथा अन्य नसिर्ंग स्टाफ तथा चिरंजीवी काउंटर, आरजीएचएस काउंटर पर कार्यरत स्टाफ भी उपस्थित थे ।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved