Post Views 31
December 21, 2022
दुग्ध उत्पादों में मिलावट पर हुई कार्यवाही
450 लीटर घी किया सीज
अजमेर, 21 दिसम्बर। जिले में दुग्ध उत्पादों में मिलावट रोकने के लिए प्रभावी कार्यवाही करते हुए 450 लीटर घी सीज किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनुज कुमार पिंगोलिया ने बताया कि दूध और दूध से बने उत्पादों के दो दिवसीय औचक निरीक्षण अभियान के अंतर्गत बुधवार को फूड सेफ्टी टीम ने राजपुरोहित डेयरी घूघरा पर कार्यवाही करते हुए 450 लीटर घी सीज किया गया। इसमें घी कृष्णम ब्रांड 300 लीटर और घी सूरज ब्रांड 150 लीटर के नमूने लेकर सीज किया गया। पूर्व में इस डेयरी के नमूने जांच में अमानक पाए गए थे। फर्म के मालिक मनोहर राजपुरोहित ने बताया कि वे बाजार से क्रीम खरीद कर घी तैयार करते हैं। घी के नमूने खाद्य प्रयोगशाला में भिजवाए जाएंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। इसी प्रकार श्री गणपति डेयरी चंद्रवरदाई नगर से दूध, बांसीवाला दूध डेयरी ब्यावर रोड से घी और दूध के नमूने लिए गए। इस वर्ष खाद्य पदाथोर्ं कुल 650 नमूने लिए गए हैं। इसमें से 107 नमूने अमानक पाए गए हैं। अमानक नमूनों में से 72 नमूनों के चालान संबंधित न्यायालय में पेश किए जा चुके हैं।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved