For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 165410056
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम सड़क हादसे में बाल-बाल बचे: पीछे से ट्रेलर ने फॉर्च्यूनर को मारी टक्कर, आगे दूसरी गाड़ी से भिड़ी; विधायक और चालक सुरक्षित |  Ajmer Breaking News: मेयर अनामिका शर्मा ने वार्ड 62 का किया औचक निरीक्षण: सुलभ शौचालय और नालों की मरम्मत के दिए निर्देश, स्वच्छता बनाए रखने की अपील |  Ajmer Breaking News: सोशल मीडिया पर इजरायली महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले तीन आरोपी डिटेन |  Ajmer Breaking News: टेंपो चोरी के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया गया टेंपो बरामद |  Ajmer Breaking News: ब्यावर में डाक महकमें में कार्यरत विवाहिता की संदिग्ध मौत, पीहर पक्ष के हत्या के आरोप से गरमाया मामला; आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन |  Ajmer Breaking News: विश्व हृदय दिवस पर डॉ. अनिल समरिया का संदेश – संतुलित आहार, व्यायाम और तनावमुक्त जीवन से रखें अपने दिल का ख्याल   |  Ajmer Breaking News: चुनाव आयोग और ईवीएम पर कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन,चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में पेंशनर्स महासंघ का 24 घंटे का पड़ाव, 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: सीआरपीएफ जवान को मदद के बहाने बुलाकर बंधक बनाया, 89 हजार की लूट |  Ajmer Breaking News: नवंबर माह में आयोजित होने वाले पुष्कर पशु मेले की तैयारियों को लेकर पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को मेला स्थल का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। | 

अजमेर न्यूज़: संभागीय आयुक्त बी.एल. मेहरा की अध्यक्षता में उर्स मेला 2023 की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक का आयोजन बुधवार को संभागीय आयुक्त सभागार में किया गया

Post Views 61

December 21, 2022

समस्त विभागों को सौंपे गए दायित्वों की समीक्षा की गई। विभागीय अधिकारियाें ने कार्याे  की प्रगति से अवगत कराया। विभाग समस्त कार्य 30 दिसम्बर तक पूर्ण करेंगे

उर्स मेला-2023
व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में बैठक आयोजित
      अजमेर 21 दिसम्बर। संभागीय आयुक्त श्री बी.एल. मेहरा की अध्यक्षता में उर्स मेला 2023 की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक का आयोजन बुधवार को संभागीय आयुक्त सभागार में किया गया। इसमें वैज्ञानिक तरीके से भीड़ प्रबंधन करने के निर्देश दिए गए।
      संभागीय आयुक्त श्री बी.एल. मेहरा ने कहा कि ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती का सालाना 811 वां उर्स जनवरी माह में आयोजित होगा। इस दौरान अतिरिक्त संख्या में जायरीन आने की संभावना है। इसे देखते हुए वैज्ञानिक तरीके से भीड प्रबंधन की आवश्यकता है। बैठक में उर्स के दौरान व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में विचार विमर्श किया गया। दरगाह कमेटी, नगर निगम, अजमेर विकास प्राधिकरण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, रोडवेज, विद्युत विभाग, परिवहन विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, रसद विभाग, पुलिस विभाग, रेल्वे तथा अजमेर डेयरी सहित समस्त विभागाें को प्रति वर्ष के मुकाबले अधिक तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए गए।
       उन्होंने कहा कि समस्त विभागों को सौंपे गए दायित्वों की समीक्षा की गई। विभागीय अधिकारियाें ने कार्याे  की प्रगति से अवगत कराया। विभाग समस्त कार्य 30 दिसम्बर तक पूर्ण करेंगे। तात्कालिक आवश्यकताओं के आधार पर किए जाने वाले कार्य 10 जनवरी तक अंतिम स्थिति में होने चाहिए। इन कायोर्ं का जिला प्रशासन द्वारा मौके पर निरीक्षण किया जाएगा। इनकी जिला प्रशासन द्वारा नियमित आधार पर समीक्षा की जाएगी। कार्य पूर्ण होने के पश्चात कायोर्ं का क्षेत्र में मौका निरीक्षण होगा। दरगाह क्षेत्र में सड़क को क्रोस करते हुए रास्ते के ऊपर किसी प्रकार के बड़े बैनर एवं हॉर्डिंग लगाने पर पाबंदी रहेगी।
       उन्होंने कहा कि उर्स मेला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान रखता है। इसलिए सुरक्षा पर ध्यान देने की आवश्यकता है। दरगाह क्षेत्र में स्थापित समस्त कैमरे कार्यशील रहने चाहिए। उनका समस्त डाटा रिकॉर्ड होने के साथ-साथ आवश्यकतानुसार स्थानीय पुलिस थाने एवं अभय कमाण्ड सेण्टर को साझा किया जाना आवश्यक है। सुरक्षा के लिए अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया जाएगा। असामाजिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों को कमरा नहीं देने के लिए होटल मालिकों को पाबंद किया जाएगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मदार रेल्वे स्टेशन पर भी डिस्पेंसरी लगाई जाएगी।
       उन्होंने कहा कि दरगाह क्षेत्र के समस्त केबल एवं तार सुव्यवस्थित होने चाहिए। लटकते एवं ढीले तारों को ऊंचाई पर बांधने का कार्य निर्धारित समय सीमा में किया जाए। क्षेत्र में घूमने वाले निराश्रित पशुओं को नगर निगम द्वारा पकडकर निर्धारित स्थान पर रखा जाएगा। दरगाह क्षेत्र में अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी कर कार्यवाही की जाए। उर्स के दौरान भिक्षावृत्ति मुक्त अजमेर की पालना सुनिश्चित की जाएगी। नगर निगम को अतिरिक्त मानवीय संसाधन लगाने चाहिए। पुलिस जाप्ते के साथ प्रत्येक गली पर नगर निगम के कार्मिक भी तैनात रहेंगे। उर्स मेले के अन्दर ड्यूटी देने वाले समस्त कार्मिकों के लिए पास जारी होगा।
       उन्होंने कहा कि कायड विश्राम स्थली में पेयजल की स्थाई पाईप लाईनें डालने का कार्य तेजी से पूर्ण हो। भारतीय रेल द्वारा विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। ये ट्रेनें मदार एवं दौराई रेल्वे स्टेशनों पर रूकेगी। मदार तथा दौराई रेल्वे स्टेशन से विश्राम स्थली तक के लिए पर्याप्त आवागमन के साधन उपलब्ध रहेंगे। रोड़वेज की बसें रेल के निर्धारित समय से 30 मिनट पूर्व ही स्टेशन के बाहर लगाई जाएगी। इनका जायरीन सुविधानुसार उपयोग कर सकेंगे। कायड़ विश्राम स्थली में जायरीन को भोजन बनाने के लिए प्राकृतिक गैस के स्टॉल उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए 5 स्थान निर्धारित किए जाऎं। इन स्थानों पर सुरक्षा के समस्त मानकों का पालन होना चाहिए।इंदिरा रसोई के विस्तार काउण्टर आवश्यकतानुसार लगाए जाएंगे। 
      इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री चूनाराम जाट, अजमेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त श्री अक्षय गोदारा, एडीएम भावना गर्ग, दरगाह कमेटी के सहायक नाजीम डॉ. मोहम्मद आदिल, अंजुमन सैयद जादगान के सचिव श्री सैयद सरवर चिश्ती, अंजुमन यादगार के सचिव श्री जहिदुल हक चिश्ती सहित अधिकारी एवं आयोजन से जुडी संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved