Post Views 11
December 20, 2022
नगर निगम आयुक्त से मुलाकात कर निगम की भूमि पर कब्जा कर अवैध रूप से दुकान का निर्माण करने वालो के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग
मामले में लिप्त निगम अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्यवाही करने की मांग
अजमेर 20 दिसम्बर ( ) राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मुख्य प्रशिक्षक व अजमेर संभाग के प्रभारी पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल ने नगर निगम अजमेर के आयुक्त श्री सुशील कुमार से मुलाकात कर नगर निगम की जमीन पर कब्जा कर अवैध रूप से दुकान बना लेने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है तथा इस मामले में लिप्त नगर निगम अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्यवाही करने की मांग की है।
शैलेंद्र अग्रवाल ने नगर निगम आयुक्त से मुलाकात कर बताया कि अंबेडकर पार्क, ब्लू केसल, पडाव अजमेर में भंवरलाल कोठारी को पूर्व में आवन्टित दुकान स. 8 जिस पर वर्तमान में मोतीलाल कैलाशचंद नाम से किराने का व्यापार हो रहा है उनके पुत्र महिपाल कोठारी ने उनकी दुकान स. 8 के पास नगर निगम की जमीन पर अवैध रूप से सरकारी जमीन पर 7*9 फीट की एक दुकान बनाकर कब्जा कर लिया है उनके द्वारा इस संबंध में 2 वर्ष से भी अधिक समय में अनेक बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम द्वारा अवैध कब्जा नही हटाने व इस प्रकरण में दोषी नगर निगम अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही करने की भी मांग की है।
अग्रवाल ने आयुक्त से मुलाकात कर दिये गये पत्र में इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया है कि उन्होंने दिनांक 13.02.2020 को एक शिकायत की थी कि अम्बेडकर पार्क ब्ल्यू केसल पड़ाव अजमेर में दुकान संख्या 8 श्री भवंरलाल कोठारी को आवंटित की गई थी जिस पर वर्तमान में मोतीलाल कैलाशचन्द नाम से किराने का व्यापार हो रहा है। उनके पुत्र महिपाल कोठारी ने उनकी दुकान संख्या 8 के पास नगर निगम की जमीन पर अवैध रूप से एक दुकान का निर्माण कर सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया है। पत्र में मांग की थी कि इस सम्बन्ध में शीघ्र कार्यवाही कर उक्त स्थान पर किये गये अवैध निर्माण व सरकारी जमीन पर किये गये कब्जे को हटवाने की कार्यवाही करें।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved