Post Views 81
December 20, 2022
आनासागर सर्कुलर रोड पर यातायात होगा सुगम
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सड़क नवीनीकरण का कार्य प्रगतिरत है। शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के लिए आनासागर सर्कुलर रोड वाया महावीर सर्किल, आनासागर पुलिस चौकी, रीजनल कॉलेज, वैशाली नगर पेट्रोल पंप, बजरंगढ़ सर्किल और नौसर घाटी तक निर्माण कार्य किया जा रहा है। 16.93 करोड़ की लागत से 9.8 किलोमीटर सिक्स लेन में विटुमिन कारपेंटिंग करते हुए उपलब्ध भूमि के अनुसार सड़क का चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। जिला कलेक्टर एवं अजमेर स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंश दीप और नगर निगम आयुक्त एवं अजमेर स्मार्ट सिटी के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार व स्मार्ट सिटी की टेक्निकल टीम के साथ पीएमसी ( वापकोस ) के एक्सपर्ट्स प्रोजेक्ट की नियमित मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
बजरंगढ़ सर्किल से वाया पुरानी आनासागर चौपाटी, वैशाली नगर पेट्रोल पंप, रीजनल कॉलेज तिराहा से नौसर घाटी तक बीसी और सीसी रोड का कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है । वहीं सड़क के दोनों और इंटरलॉकिंग फुटपाथ का निर्माण कार्य किया जा रहा है । रीजनल कॉलेज तिराहा से राणा हॉस्पिटल तक सड़क के एक तरफ ड्रेन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। बांडी नदी से पुरानी विश्राम स्थली के आस पास तक ड्रेन का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। इसी प्रकार रीजनल कॉलेज से नौसर घाटी तक एक तरफ की ड्रेन तैयार कर ली गई है पुष्कर रोड स्थित चंडक अस्पताल से नौसर घाटी व रीजनल कॉलेज तिराहा से वैशाली नगर स्थित गुप्ता पान हाउस तक दोनों तरफ का इंटरलॉकिंग ब्लॉक का कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। इसी प्रकार रीजनल कॉलेज तिराहा से पुष्कर रोड स्थित पुरानी विश्राम स्थली के बीच बीसी का कार्य प्रगतिरत है । उल्लेखनीय है कि गौरव पथ स्थित देवनारायण मंदिर के सामने वन लाइन रोड होने की वजह से पूर्व में वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था, साथ ही आए दिन जाम के हालात बन जाते थे इसी परेशानी को देखते हुए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत देवनारायण मंदिर के पास उक्त सड़क को चौड़ा करते हुए यातायात अवरोध को समाप्त करते हुए इस मार्ग को सुगम बनाया गया है । उक्त सड़क के चौड़ीकरण के पश्चात वाहन चालकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पढ़ रहा है और आए दिन लगने वाले जाम से भी छुटकारा मिल गया है ।
अजमेर स्मार्ट सिटी के आनासागर सर्कुलर सड़क प्रोजेक्ट के तहत फायसागर पुलिस चौकी से रसायनशाला तक सीसी सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है। वर्तमान में उक्त कार्य आधी सड़क की चौड़ाई पर किया जाएगा एवं शेष चौड़ाई में उक्त कार्य के पूर्ण होने के पश्चात रास्ता खोलने के बाद कार्य किया जाएगा अतः आमजन को सूचित किया जाता है कि निर्माणाधीन सड़क के कार्य के कारण इस सड़क पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा इस दौरान जनता से निवेदन है कि वैकल्पिक विकल्प के रूप में उपलब्ध दूसरे रास्तों को उपयोग करने का कष्ट करें।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved