For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 164760254
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जेएलएन मेडिकल कॉलेज अजमेर में चेस्ट मास्टरी CME एवं स्टेट लेवल पीजी क्विज 2026 का आयोजन |  Ajmer Breaking News: हर वार्ड का बनेगा सफाई प्लान, कचरा संग्रहण व्यवस्था होगी मजबूत,विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने ली नगर निगम की बैठक |  Ajmer Breaking News:  राजस्थान शिक्षक संघ (राधाकृष्णन) ने राज्य कर्मचारियों के लंबित भुगतान को लेकर मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला कंज्यूमर कोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में खाने के पैकेट और खाद्य सामग्री बिखरी मिलने से हड़कंप मच गया। |  Ajmer Breaking News: गेगल थाना अंतर्गत गगवाना पुलिया पर ब्लाईण्ड मर्डर की सनसनीखेज वारदात का खुलासा, |  Ajmer Breaking News: दयानंद महाविद्यालय में छात्र समस्याओं को लेकर एबीवीपी का हल्लाबोल, |  Ajmer Breaking News: जयपुर में वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, चुनाव आयोग कार्यालय तक निकाला पैदल मार्च |  Ajmer Breaking News: तीर्थगुरु पुष्कर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के संकल्प के साथ आज पवित्र पुष्कर सरोवर के नगर पालिका घाट से विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: थाना हरिभाऊ उपाध्याय नगर ने थाना क्षेत्र व अजमेर शहर से स्कूटी एवं मोटरसाईकिल चोरी करने वाले दो नाबालिक बालको के कब्जे से 06 दुपहियां वाहन बरामद कर निरूद्ध किया ।  |  Ajmer Breaking News: गुड़ामालानी में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने सुनी मन की बात | 

अजमेर न्यूज़: भारतीय ड्रम वादक शिवमणि ने विश्व प्रसिद्ध सूफी हज़रत ख्वाज़ा गरीब नवाज़ रहमातुल्लाह अलैहि की बारगाह में अपने सुर संगीत के माध्यम से हाज़री दी

Post Views 11

December 20, 2022

शिवमणि ने हज़रत ख्वाज़ा साहब के आस्ताना पर अक़ीदत की चादर और फूल पेश कर जीवन मे सफलता की कामना की

भारतीय ड्रम वादक शिवमणि ने विश्व प्रसिद्ध सूफी हज़रत ख्वाज़ा गरीब नवाज़ रहमातुल्लाह अलैहि की बारगाह में अपने सुर संगीत के माध्यम से हाज़री दी। शिवमणि ख्वाज़ा साहब की दरग़ाह से बेहद आस्था रखते है और कोई कार्य प्रारंभ करने से पूर्व अजमेर हाज़री देने आते है। इस बार भी वो अपनी ड्रम वादक टीम के साथ अजमेर पहुंचे थे। जहा उन्हें दरग़ाह के ख़ादिम हाजी सैय्यद मुशीर हुसैन  ने ज़ियारत करवाई और दरबार का प्रसाद भेंट किया। इस अवसर पर शिवमणि ने दरग़ाह के कव्वालों के साथ सूफियाना कलामो पर अपना संगीत पेश किया। जिसे सुनने और देखने के लिए दरग़ाह में मौजूद श्रद्धालुओ का तांता लग गया। नात शरीफ़ ताजदारे हरम पर पहली बार ड्रम की जुगलबंदी देखी और सुनी गई। हालही में अब म्यूजिक कंपोजर तमन सिंगर कार्तिक के साथ शिवमणि ने नया प्रॉजेक्ट   प्रारंभ किया है। शिवमणि बताते है कि उन्हें हज़रत ख्वाज़ा गरीब नवाज़ का आशीर्वाद है और अजमेर आकर उन्हें शांति प्राप्त होती है। इसके अलावा जब भी कोई नव कार्य प्रारंभ करते है तो उससे पूर्व अजमेर दरगाह में दर्शन ज़रूर करते है।

शिवमणि ने हज़रत ख्वाज़ा साहब के आस्ताना पर अक़ीदत की चादर और फूल पेश कर जीवन मे सफलता की कामना की और हर बार की तरह इस बार भी दरग़ाह में ड्रम बजा कर अपनी श्रद्धा का इज़हार किया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved