Post Views 51
December 19, 2022
सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को फ्रेशर पार्टी के दौरान दो गुटों में हुआ झगड़ा
राजकीय महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में सोमवार को फ्रेशर पार्टी के चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान छींटाकशी को लेकर हुआ विवाद जो बाद में मारपीट में बदला, मौके पर मौजूद पुलिस ने छात्रों को खदेड़ा,वहीं घायल छात्र को इलाज के लिए जेएलएन अस्पताल भेजा गया है। घटना के मुताबिक सोमवार को सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया था। जिसमें महाविद्यालय के वरिष्ठ व नवागंतुक छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दे रहे थे। इसी दरमियान किसी छात्र द्वारा की गई छींटाकशी से विवाद पैदा हो गया जो बाद में मारपीट तक जा पहुंचा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मारपीट के बाद कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया ।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved