Post Views 11
December 19, 2022
अजमेर लेडीज क्लब सोसायटी द्वारा जरूरतमंद विद्यार्थियों को ठंड के मद्देनजर गर्म स्वेटर वितरित
सोसायटी द्वारा दरगाह बाजार स्थित राजकीय ओसवाल जैन उच्च माध्यमिक विद्यालय,में 75 जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित
अजमेर लेडीज क्लब सोसायटी द्वारा दरगाह बाजार स्थित राजकीय ओसवाल जैन उच्च माध्यमिक विद्यालय, अजमेर में जरूरतमंद विद्यार्थियों को ठंड के मद्देनजर गर्म स्वेटर वितरण किए गए. इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया वाही व संरक्षिका श्रीमती प्रतिभा गहलोत की उपस्थिति रही. स्कूल में करीब 75 बच्चों को स्वेटर प्रदान किए गए. हर साल की तरह इस साल भी अजमेर लेडीज क्लब सोसाइटी ने पूरे जोश के साथ कच्ची बस्ती में रहने वाली महिलाओं एवं गरीब बच्चों को पिछले हफ्ते ही स्वेटर व कंबल वितरित किए थे. इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने स्कूल में भी जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित करते हुए समाज सेवा का अपना दायित्व निभाते हुए शहर वासियों से भी इसी तरह के कार्य करने की अपील की है
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved