Post Views 91
December 19, 2022
अजमेर में दुकानदारों और ठेले वालों से यूजर चार्ज लेने के विरोध में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का प्रदर्शन व धरना
जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर आरएलपी के जिला अध्यक्ष धर्म सिंह रावत के नेतृत्व में दुकानदारों व्यापारियों व ठेला चालकों ने की जमकर नारेबाजी, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, ₹250 रूपये प्रति दुकान यूजर चार्जेस को वापस लेने की करी मांग ,
सोमवार से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का कलेक्ट्रेट के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू।
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह रावत ने बताया कि चौपाटी के पास शाम 6:00 बजे से रात 11:00 बजे तक फास्ट फूड का ठेला और गाड़ी लगाकर जीवन यापन करने वाले लोगों को नगर निगम बेवजह परेशान कर रहा है। सेवन वंडर्स के पास ठेला लगाने वालों को खड़े होने की अनुमति नहीं दी जा रही। इसके अलावा अब नगर निगम अवैध रूप से यूजर चार्ज के नाम पर कचरा उठाने के लिए परेशान कर रहा है। जिसे नहीं देने पर जबरदस्ती पर्ची काटी जा रही है और दुकानदारों व ठेले व थड़ी वालों को परेशान किया जा रहा है। जिसके खिलाफ राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी अंतिम लड़ाई लड़ेगी। स्मार्ट सिटी की साफ सफाई में हम लोग सहयोग के लिए तैयार हैं लेकिन अवैध वसूली किसी कीमत पर नहीं होने देंगे। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी व्यापार महासंघ के द्वारा मंगलवार को किए जा रहे अजमेर बंद में भी अपना सहयोग प्रदान कर रही है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved