Post Views 11
December 13, 2022
अलवर गेट थाना अंतर्गत बाजार टेंपो स्टैंड के पास डेयरी बूथ को चोरों ने बनाया निशाना
डेयरी के ताले तोड़कर चोरों ने बीड़ी सिगरेट के पैकेट चुराए
अलवर गेट थाना अंतर्गत मदार टेंपो स्टैंड के पास सौरव यादव के नाम से डेयरी बूथ का संचालन किया जाता है। जिसके बीती रात अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर डेयरी में रखी बीड़ी सिगरेट पर हाथ साफ कर दिया। डेयरी का संचालन करने वाले हिम्मत सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना अलवर गेट पुलिस चौकी पर दी गई लेकिन कोई पुलिसकर्मी अभी तक नहीं पहुंचा है। चोर दो से ढाई हजार रूपए के बीड़ी सिगरेट चुरा कर ले गए हैं। उन्होंने बताया कि आसपास असामाजिक तत्वों व नशेड़ी लोगों का जमावड़ा लगा रहता है शायद उन्हीं ने नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved