Post Views 61
December 13, 2022
राजगढ़ धाम पर हुई प्रशासनिक बैठक सम्पन्न
तहसीलदार नसीराबाद मेला मजिस्ट्रेट नियुक्त
राजगढ़ स्थित श्री मसाणिया भैरव धाम पर आगामी 25 दिसम्बर 22 को सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की 20वी वर्षगाँठ राजगढ़ धाम पर बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई जायेगी। कानून व शान्ति व्यवस्थाओ को लेकर चम्पालाल महाराज मुख्य उपासक भैरव धाम राजगढ़ के सानिध्य व अंशुल आमेरिया उपखण्ड़ अधिकारी नसीराबाद की अध्यक्षता में प्रशासनिक बैठक हुई जिसमें संबंधित सभी विभागो के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में धाम के व्यवस्थापक ओम प्रकाश सेन के द्वारा संबंधित कार्यो को लेकर मांग-पत्र उपखण्ड़ अधिकारी नसीराबाद को दिया गया। उपखण्ड़ अधिकारी नसीराबाद ने बैठक में संबंधित विभागो को मेले से जुड़े सभी आवश्यक कार्यो को वर्षगाँठ से पूर्ण पालना करने हेतू निर्देश दिये गये । बैठक में विशेष रूप से पीडबल्युडी,पुलिस व चिकित्सा व्यवस्था को लेकर काफी चर्चा की गई। पुलिस व यातायात व्यवस्था के माकूल इन्तजाम के साथ वाहनो का एक तरफा यातायात व्यवस्था पर जोर दिया गया जिससे भीड़ की अधिकता होने से जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो । उपखण्ड़ अधिकारी ने तहसीलदार नसीराबाद को मेला मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि बैठक में अंशुल आमेरिया उपखण्ड़ अधिकारी नसीराबाद,पूमन भरगड़ वृत्ताधिकारी नसीराबाद,हितेश चौधरी तहसीलदार नसीराबाद,रामरतन रेगर नायब तहसीलदार नसीराबाद हेमराज थाना अधिकारी नसीराबाद सदर,डॉ.अकरम,दुर्गालाल देवतवाल सहायक अभियन्ता सराधना,राजेश मीना पीएचईड़ी, बलवीर कुमार सहायक अभियन्ता पी.डब्ल्युड़ी,आरीफ मौहम्मद, भवानी शंकर ग्राम विकास अधिकारी राजगढ़,रामदेव लखारा,ओमप्रकाश सेन, रमेश सेन,राहुल सेन, अविनाश सेन, ठा़ विजय सिन्ह गौड,ठा. प्रेम सिंह गौड़,शंकर नाथ,सत्यनारायण सेन,पदमचन्द जैन,प्रकाश रांका,बलराम गुर्जर,सीताराम गुर्जर आदि मौजूद रहे।
20वीं वर्षगाँठ पर पुख्ता होंगे इन्तजाम: उपखण्ड अधिकारी
सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की 20वी वर्षगाँठ पर भारी मात्रा में आने वाले श्रद्धालुओ की संख्या को देखते हुए पुलिस जाप्ते के माकूल ईन्तजाम किया जायेगा व अन्य संबंधित बैठक में मौजुद सभी विभागों के अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिए गए कि किसी भी विभाग द्वारा धाम की महिमा को मद्देनजर रखते हुए कोई भी लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी, 25 दिसम्बर 20वी वर्षगाँठ से पूर्व ही सभी विभागो को अपने कार्यो को पूर्ण करना होगा तथा कोताही बरतने पर प्रशासनिक कार्यवाही की जाएगी। बैठक मे मौजूद सभी अधिकारियो ने उपखण्ड़ अधिकारी को आने वाले प्रत्येक श्रद्धालुओ को उत्तम व्यवस्था व सफल आयोजन का पूर्ण विशवास दिलाया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved