For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 162100742
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर ओपन जेल से उम्रकैद का कैदी फरार, हाजिरी में गायब मिला तो मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की तलाश |  Ajmer Breaking News: पास्को कोर्ट संख्या एक के न्यायाधीश हेमंत बघेला ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल का कठोर कारावास, ₹10 हजार के जुर्माने की सुनाई सजा  |  Ajmer Breaking News: पास्को न्यायालय संख्या एक के न्यायाधीश हेमंत बघेला ने 8 साल की नाबालिग से दुष्कर्म के मामले आरोपी को 10 साल का कठोर कारावास, 23 हजार रुपए के अर्थ दंड से किया दंडित |  Ajmer Breaking News: कृष्ण गंज थाना अंतर्गत वैशाली नगर में प्रेस की केबिन में चोरी करते महिला पकड़ी , हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस |  Ajmer Breaking News: पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत ने नगर निगम कमिश्नर और निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष कार्रवाई की मांग |  Ajmer Breaking News: हाई सिक्योरिटी जेल में बंद धनसिंह पीपरोली की सुरक्षा को लेकर उनकी पत्नी भुवनेश्वरी कंवर उर्फ रिंकू कंवर ने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। |  Ajmer Breaking News: पुलिस प्रशासन द्वारा कांग्रेस एवं कांग्रेस समर्थित पार्षदों व उनके परिजनों पर अनुचित दबाव एवं प्रताड़ना बंद करने तथा निष्पक्षता बनाए रखने के सम्बन्ध में ज्ञापन।  |  Ajmer Breaking News: प्रशासन पर बरसे विधायक विकास चौधरी, कलेक्टर ओर एसपी को दिया ज्ञापन, पुलिस-प्रशासन की निष्पक्षता पर सवाल,  |  Ajmer Breaking News: विकसित भारत जन सेवा कैंप के अंतर्गत जिले के विभिन्न राजकीय चिकित्सालयों में रक्तदान शिविर आयोजित |  Ajmer Breaking News: आत्महत्या रोकथाम में सकारात्मक संवाद महत्वपूर्ण, खुलकर करें मन की बातें, निकलेगा समाधान | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर रेलवे स्टेशन पर इंडिया रेलवे लाल वर्दी कुली यूनियन ने प्रदर्शन कर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नाम भेजा ज्ञापन

Post Views 61

December 13, 2022

22 नवंबर को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की अजमेर यात्रा के दौरान रेल प्रशासन को नई सहायक भर्ती रोकने के लिए मौखिक आदेशों की अवहेलना करने का लगाया आरोप

अजमेर रेलवे स्टेशन पर इंडिया रेलवे लाल वर्दी कुली यूनियन ने प्रदर्शन कर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नाम भेजा ज्ञापन

22 नवंबर को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की अजमेर यात्रा के दौरान रेल प्रशासन को नई सहायक भर्ती रोकने के लिए मौखिक आदेशों की अवहेलना करने का लगाया आरोप

इंडिया इंडिया रेलवे लाल वर्दी कुली यूनियन से संवाद कुलियों ने मंगलवार को अजमेर रेलवे स्टेशन परिसर में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के नाम ज्ञापन प्रेषित किया। प्रदर्शनकारी कुलियों ने बताया कि 22 नवंबर को रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव की अजमेर यात्रा के दौरान कुलियों ने रेल मंत्री से निवेदन किया था कि अजमेर स्टेशन पर नई सहायक भर्ती पर तत्काल रोक लगाई जाए। जिसे लेकर रेल मंत्री ने रेल प्रशासन को मौखिक आदेश जारी किए थे। बावजूद इसके रेल प्रशासन रेल मंत्री के आदेशों की अवमानना कर रहा है और उक्त भर्ती प्रक्रिया को वर्तमान में भी चालू रखा हुआ है। जिसे तत्काल रोकने के लिए लिखित आदेश रेल प्रशासन को जारी करने की मांग की गई है।

प्रदर्शनकारी कुलियों ने बताया कि अजमेर रेलवे स्टेशन पर पर्याप्त संख्या में कुली होने के बावजूद रेल प्रशासन नए कुलियों की भर्ती करने में जुटा हुआ है। वर्तमान में रेलवे स्टेशन पर 92 कुली कार्यरत हैं। अगर नई कुलियों की भर्ती हुई तो और बेरोजगारी बढ़ेगी और वर्तमान कुलियों के जीवन यापन में दोहरा संकट पैदा हो जाएगा। लिहाजा 14 नई कुलियों की भर्ती जो निकाली गई है, उस आदेश को तत्काल प्रभाव से रोका जाए।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved