Post Views 61
December 12, 2022
जिला स्तरीय जनसुनवाई गुरूवार को
अजमेर, 12 दिसम्बर। जिला स्तरीय जनसुनवाई गुरूवार 15 दिसम्बर को कलेक्ट्रेट स्थित डीओआईटी वीसी रूम में प्रातः 11 बजे जिला कलक्टर श्री अंश दीप की अध्यक्षता में विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित होगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि परिवादी प्रातः 10 बजे से ही जनसुनवाई के लिए पंजीयन करवा सकते हैं।
ब्लड स्टोरेज केन्द्र का शुभारम्भ बुधवार को
अजमेर, 12 दिसम्बर। राजकीय सेटेलाईट चिकित्सालय आदर्श नगर मेंं ब्लड स्टोरेज सेन्टर का शुभारम्भ बुधवार 14 दिसम्बर को दोपहर एक बजे किया जाएगा। यह जानकारी चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. राकेश पोरवाल ने दी।
उर्स मेला 2023
व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में बैठक 15 दिसम्बर को
अजमेर, 12 दिसम्बर। जिला कलक्टर श्री अंश दीप की अध्यक्षता में उर्स मेला 2023 के अवसर पर प्रबन्धन, प्रशासनिक व्यवस्थाओं एवं पाक जायरीन के सम्बन्ध में विचार विमर्श के लिए बैठक का आयोजन गुरूवार 15 दिसम्बर को अपराह्न 4 बजे कलक्टर सभागार में किया जाएगा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved