For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 162100694
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर ओपन जेल से उम्रकैद का कैदी फरार, हाजिरी में गायब मिला तो मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की तलाश |  Ajmer Breaking News: पास्को कोर्ट संख्या एक के न्यायाधीश हेमंत बघेला ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल का कठोर कारावास, ₹10 हजार के जुर्माने की सुनाई सजा  |  Ajmer Breaking News: पास्को न्यायालय संख्या एक के न्यायाधीश हेमंत बघेला ने 8 साल की नाबालिग से दुष्कर्म के मामले आरोपी को 10 साल का कठोर कारावास, 23 हजार रुपए के अर्थ दंड से किया दंडित |  Ajmer Breaking News: कृष्ण गंज थाना अंतर्गत वैशाली नगर में प्रेस की केबिन में चोरी करते महिला पकड़ी , हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस |  Ajmer Breaking News: पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत ने नगर निगम कमिश्नर और निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष कार्रवाई की मांग |  Ajmer Breaking News: हाई सिक्योरिटी जेल में बंद धनसिंह पीपरोली की सुरक्षा को लेकर उनकी पत्नी भुवनेश्वरी कंवर उर्फ रिंकू कंवर ने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। |  Ajmer Breaking News: पुलिस प्रशासन द्वारा कांग्रेस एवं कांग्रेस समर्थित पार्षदों व उनके परिजनों पर अनुचित दबाव एवं प्रताड़ना बंद करने तथा निष्पक्षता बनाए रखने के सम्बन्ध में ज्ञापन।  |  Ajmer Breaking News: प्रशासन पर बरसे विधायक विकास चौधरी, कलेक्टर ओर एसपी को दिया ज्ञापन, पुलिस-प्रशासन की निष्पक्षता पर सवाल,  |  Ajmer Breaking News: विकसित भारत जन सेवा कैंप के अंतर्गत जिले के विभिन्न राजकीय चिकित्सालयों में रक्तदान शिविर आयोजित |  Ajmer Breaking News: आत्महत्या रोकथाम में सकारात्मक संवाद महत्वपूर्ण, खुलकर करें मन की बातें, निकलेगा समाधान | 

अजमेर न्यूज़: ग्राम पंचायत को हेलमेट युक्त एवं दुर्घटना मुक्त बनाने के लिए 60 सडक सुरक्षा अग्रदूतों ने ली शपथ

Post Views 11

December 12, 2022

मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षक योजना, मुख्यमंत्री सड़क सुरक्षा योजना, गुड सेमेरिटन राष्ट्रीय प्रोत्साहन योजना के तहत घायलों की मदद करने के लिए आगे आने की अपील की

60 सड़क सुरक्षा अग्रदूतों ने ली दुर्घटना मुक्त पंचायत बनाने की शपथ

अजमेर, 12 दिसम्बर। ग्राम पंचायत को हेलमेट युक्त एवं दुर्घटना मुक्त बनाने के लिए 60 सडक सुरक्षा अग्रदूतों ने शपथ ली।

प्रादेशिक परिवहन अधिकारी डॉ. विरेन्द्र सिंह राठौड ने बताया कि आवास फाइनेंसियर्स लिमिटेड, राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी, परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग, स्टील बर्ड हेलमेट निर्माता, पंचायत समिति भिनाय तथा ग्रांम पंचायत करांटी के संयुक्त तत्वाधान में हेलमेट प्रोत्साहन, शिक्षा, जागरूकता एवं अनिवार्यता अभियान के अन्तर्गत सड़क सुरक्षा अग्रदूत प्रशिक्षण एवं हेलमेट वितरण कार्यक्रम करांटी ग्राम पंचायत के आईटी सेन्टर में आयोजित हुआ।इसमें प्रशिक्षण के उपरांत करांटी ग्रांम पंचायत के 60 युवाओं ने सड़क सुरक्षा अग्रदूत के रूप में शपथ ली। 

         उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान सभी ग्रामवासियों से अपनी ग्राम पंचायत को हेलमेट युक्त, रिफ्लेक्टिव युक्त, लाईसेंस युक्त, दुर्घटना मुक्त एवं सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने में आगे रहने वाली पंचायत बनाने का आवाह्न किया। साथ ही घर से निकल कर घर सुरक्षित पंहुचने के लिए वाहन के बारे में जानकारी, सड़क की मूक भाषा, सिग्नल, सड़क पर क्या करे और क्या न करें जैसे सड़क सुरक्षा चक्र  के 9 बिन्दुओं की जानकारी प्रदान की। इसके लिये अनिवार्य गोल चिन्हों, सड़क पर खतरों से आगाह कराने वाले, तीन कोने वाले चेतावनी चिन्हों, दिशा, दूरी एवं स्थान तथा सुविधाओं के बारे में बताने के लिए जानकारी के चिन्हों, सड़क पर सफेद, काली एवं पीली लाईन एवं जोड़ों के बारे में बताया। 

        उन्होंने बताया कि सड़क पर चालक के कर्तव्य एवं सड़क पर प्रथम अधिकार के बारे में बताते हुए गुड् सेमेरिटन के रूप में घायल की मदद करने में आगे रहने पर आपके अधिकार, पुलिस एवं अस्पताल के कर्तव्यों के बारे में बताया। ड्राईविंग चालीसा के 40 नियमों के बारे में बताते हुए गलती करने पर अपराध एवं पेनल्टी के बारे में भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षक योजना, मुख्यमंत्री सड़क सुरक्षा योजना, गुड सेमेरिटन राष्ट्रीय प्रोत्साहन योजना के तहत घायलों की मदद करने के लिए आगे आने की अपील की। इससे सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तिओं की जान बचाई जा सकेगी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved