For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170113074
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

अजमेर न्यूज़: किराये पर टैक्सी लेकर टैक्सी चालक के साथ मारपीट कर उसे सुनसान स्थान पर पटक कर कार लूट ले जाने वाले तीन आरोपी बापर्दा गिरफ्तार

Post Views 71

December 9, 2022

22 अक्टूबर 2022 को जयपुर के टैक्सी चालक के साथ तीन बदमाशों ने बांदरसिंदरी के पास उससे मारपीट और लूटपाट कर उसकी कार लूट ली थी

किराये पर टैक्सी लेकर टैक्सी चालक के साथ मारपीट कर उसे सुनसान स्थान पर पटक कर कार लूट ले जाने वाले तीन आरोपी बापर्दा गिरफ्तार

गांधीनगर थाने में आईपीसी की धारा 394 में दर्ज मुकदमे में पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण वैभव शर्मा, किशनगढ़ व्रत अधिकारी मनीष शर्मा के निर्देशन में थाना अधिकारी गांधीनगर शंभू सिंह शेखावत के नेतृत्व में टीम गठित की गई जिसने कार्यवाही करते हुए 22 अक्टूबर 2022 को जयपुर के टैक्सी चालक के साथ तीन बदमाशों ने बांदरसिंदरी के पास उससे मारपीट और लूटपाट कर उसकी कार लूट ली थी। पकड़े गए आरोपियों में ग्राम सांझासर पुलिस थाना रामगढ़ सेठन जिला सीकर निवासी रविंद्र कुमार उर्फ बिट्टू, पुलिस थाना फतेहपुर सदर जिला सीकर राजस्थान निवासी सत्येंद्र सिंह उर्फ सत्या और फतेहपुर सदर जिला सीकर निवासी अक्षय कुमार जाट को गिरफ्तार किया है।
इस प्रकरण में सीकर थाने में दर्ज आईपीसी की धारा 341, 323, 307, 395 365 /511 में गिरफ्तार हुए रविंद्र कुमार उर्फ बिट्टू, सत्येंद्र सिंह उर्फ सत्या और अक्षय कुमार ने दौराने अनुसंधान गांधीनगर थाने में दर्ज प्रकरण में वारदात करना कबूल किया था। गांधीनगर थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर प्रोडक्शन वारंट से गिरफ्तार कर उन्हें पुनः न्यायालय में पेश किया जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में गांधीनगर पुलिस थाना अधिकारी शंभू सिंह शेखावत, उपनिरीक्षक राम सिंह, सहायक उपनिरीक्षक सरदार सिंह, हेड कॉन्स्टेबल नारायण सिंह, कांस्टेबल मोहनलाल, सुरेंद्र आदि का विशेष योगदान रहा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved