For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 173606140
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: लोकतंत्र की मजबूती के लिए युवाओं की जागरूक एवं जिम्मेदार भागीदारी आवश्यक – केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी |  Ajmer Breaking News: पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार को बढ़ावा देना के लिए रेलवे मनाएगा ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक |  Ajmer Breaking News: इंदिरा गांधी के बलिदान को किया नमन, सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेसजनों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन |  Ajmer Breaking News: भारत की युवा शक्ति 2047 तक भारत को विश्व की महान आर्थिक शक्ति बनाएं  भागीरथ चौधरी केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री  |  Ajmer Breaking News: विद्या भवन ऑडिटोरियम में एजुकेशन टू एडमिनिस्ट्रेशन विषय पर संवाद |  Ajmer Breaking News: स्पीकर देवनानी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर शुभकामनाएं दी |  Ajmer Breaking News: पंचायतीराज आम चुनाव-2026 द्वितीय चरण का मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न |  Ajmer Breaking News: राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन |  Ajmer Breaking News: इंदिरा गांधी की 42वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने स्मारक पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि |  Ajmer Breaking News: दीपावली से ठीक पहले सफाई कर्मचारियों का हल्लाबोल, 2 महीने का वेतन न मिलने पर प्रदर्शन | 

अजमेर न्यूज़: सेंद्रीया गांव में कुछ गिरोह अपनी लड़कियों का विवाह के नाम पर दूसरे समाज के लोगों को पैसे वसूलने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसा नहीं होने पर उन्हें दुष्कर्म और पोक्सो जैसे आरोप लगाकर फसाया जा रहा है ।

Post Views 101

December 9, 2022

पीड़ित परिवार की मांग है कि लड़की के परिजनों के खिलाफ कानून संवत कार्यवाही करते हुए उन्हें भी सजा दिलाई जाए क्योंकि उन्होंने पैसे नहीं मिलने की एवज में उनके बेटे को फसाया है।

रावत समाज के लोगों द्वारा पत्रकार वार्ता कर आरोप लगाया गया कि सेंद्रीया गांव में कुछ गिरोह अपनी लड़कियों का विवाह के नाम पर दूसरे समाज के लोगों को पैसे वसूलने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसा नहीं होने पर उन्हें दुष्कर्म और पोक्सो जैसे आरोप लगाकर फसाया जा रहा है ।
ऐसे ही मामले में ब्यावर निवासी अर्जुन सिंह का बेटा भी शिकार बना और वह इस वक्त पॉक्सो के मामले में जेल में सजा भुगत रहा है। लड़के के परिजनों का आरोप है कि सेंद्रिया में रहने वाले मुस्लिम समाज के एक परिवार द्वारा उनकी बेटी से शादी की एवज में 12 से 13 लाख रुपए मांगे गए उनके द्वारा नहीं देने पर उनके बेटे को दुष्कर्म के झूठे आरोप में फंसा कर जेल भिजवा दिया गया और इसके बाद उन्होंने अपनी नाबालिग बेटी का किशनगढ़ में निकाह कर दिया। जिसके सारे सबूत निकाहनामा व स्कूल के प्रमाण पत्र के साथ ही नाबालिक का बाल विवाह नहीं करने का संकल्प पत्र भी जो स्कूल में भर कर दिया जो उनके पास मौजूद है ।
ऐसे में पीड़ित परिवार की मांग है कि लड़की के परिजनों के खिलाफ कानून संवत कार्यवाही करते हुए उन्हें भी सजा दिलाई जाए क्योंकि उन्होंने पैसे नहीं मिलने की एवज में उनके बेटे को फसाया है। साथ ही अपनी नाबालिग बेटी का भी विवाह कर दिया जो कि कानूनन अपराध है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved