Post Views 11
December 3, 2022
यदि परमात्मा की पूर्ण मनोयोग से भक्ति की जाए तो भगवान को भी भक्त के पास आना पड़ता है ।यह ज्ञान आज पुष्कर सरोवर के करणी घाट पर स्थित करणी मंदिर में चल रही भागवत कथा के दूसरे दिन व्यास पीठ पर विराजमान वृंदावन धाम के पवन जी शास्त्री ने दिया ।उन्होंने कहा कि भक्तिरस पान के पान से ही इंद्रियों को वश में किया जा सकता है।उन्होंने कहा कि आत्मा सदैव अमर है केवल शरीर मरता है ।इसके अलावा कथा व्यास ने आज सुदामा चरित्र,कपिल मुनि के जन्म और रामायण के प्रसंगों पर प्रकाश डाला ।कल भरत चरित्र सहित अन्य प्रसंगों का व्याख्यान किया जाएगा ।कथा श्रवण के दौरान भगवान के भजनों पर महिला श्रदालुओ ने नाच गाकर अपनी भक्ति बया की ।इस दौरान कथा आयोजक शोभागमल पाराशर ,अशोक पाराशर, विपिन पाराशर, सत्यनारायण शर्मा,कैलाश शर्मा,विकास पाराशर, नारायणशंकर पाराशर,धर्मंनारायण पाराशर,हेमंत पाराशर सहित अनेक धर्मप्रेमी मौजूद रहे ।
Satyam Diagnostic Centre
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved