Post Views 61
December 1, 2022
यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले 95 ई रिक्शा और एमवी एक्ट के तहत 319 वाहनों के विरूद्ध की गई कार्यवाही
यातायात निरीक्षक नीतू राठोर के द्वारा शहर में बेतरतीब खड़े व यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले ई रिक्शा और अन्य वाहनों के खिलाफ अमल में लाई गई कार्यवाही वाहनों को किया जप्त
पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास सागवान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामअवतार चौधरी आईपीएस व्रता अधिकारी के सुपर विजन और यातायात निरीक्षक नीतू राठौड़ के द्वारा शहर में बेतरतीब खड़े ,यातायात में बाधा उत्पन्न कर रहे आमजन को परेशान करने वाली ई-रिक्शा के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत 95 कार्रवाई की गई। जिसके तहत 75 ई रिक्शा को आरसी व डीएल नहीं होने व यातायात में बाधा उत्पन्न करने के तहत जप्त किया गया। 15 ई रिक्शा के विरुद्ध नो पार्किंग के तहत कार्रवाई की गई। सभी कार्यवाही बारादरी, रामप्रसाद घाट, रेलवे स्टेशन, डिग्गी चौक में की गई ।हाइवे पर दुर्घटना को रोकने के लिए लगाई गई इंटरसेप्टर द्वारा 69 तेजगति की कार्यवाही की गई। एम वी एक्ट में 250 चालान किए गए।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved