Post Views 11
November 30, 2022
24 घंटे में सीसीटीवी कैमरे चुराने वाले बदमाश आदर्श नगर थाना पुलिस की गिरफ्त में
29 नवंबर को परिवादी राजेश भील ने काली माता मंदिर के पास परबतपुरा पुलिस थाना आदर्श नगर में उपस्थित होकर एक लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें बताया कि करीब चार-पांच महीने पहले परबतपुरा में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे उनके घर पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे को 28 नवंबर को रात्रि को जब ड्यूटी पर चला गया और वापस लौटा तो घर में सीसीटीवी कैमरे टूटे हुए पाए गए इस रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 467/ 2022 धारा 380 आईपीसी में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट के निर्देशन में गठित टीम के द्वारा द्वारा रोगियों को गिरफ्तार किया गया पकड़े गए आरोपियों में रामगंज थाना अंतर्गत अजय नगर पहाड़िया वीर मंदिर के पास रहने वाले विशाल उर्फ आयुष को गिरफ्तार किया गया तो वही दूसरा आरोपी विवेकानंद कॉलोनी अजय नगर निवासी योगेश नायक उर्फ राहुल को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से आई पेन कंपनी के 2 सीसीटीवी कैमरे भी बरामद किए गए।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved