Post Views 11
November 30, 2022
विधानसभा वार्ड 31 में तीन लाख की लागत से पाइप लाइन का किया उद्घाटन
अजमेर | दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 31 जय कृष्णा कॉलोनी गली नंबर न 1 में जलदाय विभाग द्वारा 3 लाख की लागत से 100 मीटर पाइप लाईन डालने का कार्य का विधिवत उद्घाटन एव पूजन हेमन्त भाटी दक्षिण विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी व सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजस्थान के द्वारा उद्घाटन कर किया गया ! दक्षिण विधानसभा की वार्ड 31 में लंबे समय से पानी की किल्लत को देखते हुए क्षेत्र वासियों की मांग पर पाइप लाइन डालने का कार्य शुरू हुआ ! इस समस्या का समाधान होने पर क्षेत्र वासियों ने हेमंत भाटी का आभार व्यक्त किया इस मौके पर जलदाय विभाग की सहायक अभियंता करिश्मा बेरवा कनिष्ठ अभियंता जयप्रकाश गहवार मनीष सेन मोइन खान अनिल कर्नल राठौर , मोहन पंकज गुप्ता विजय खेतावत अतुल सुरेश अदानी जमाल शाह इनायत अली नईम खान भारत शिवासिया ताराचंद गोयल सरदार मंसूरी मस्तक खान आमिर खान इत्यादि क्षेत्र वासी मौजूद रहे !
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved