For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 157991620
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News:  नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 12 घंटे में बालिका दस्तयाब |  Ajmer Breaking News: कांग्रेस के पक्ष में बागियों ने छोड़ा मैदान, कई प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लेकर पार्टी प्रत्याशियों की राह की आसान |  Ajmer Breaking News: वार्ड 41 में कांग्रेस का बड़ा फैसला: ऋषभ सिंह का नामांकन खारिज, दिनेश शर्मा होंगे कांग्रेस के समर्थित प्रत्याशी |  Ajmer Breaking News: मोबाइल को हैकिंग और बॉटनेट मालवेयर से बचाने के लिए सावधानी जरूरी अजमेर पुलिस अधीक्षक ने ई इस्केन सीईआरटी-इन बोट रिमूवल एप इस्तेमाल करने की दी सलाह |  Ajmer Breaking News: राजस्थान महिला कल्याण मंडल ने मनाया 39 वां रजिस्ट्रेशन दिवस दिव्यांगो को आर्थिक सहायता देकर |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव 2026 में मैदान में डटे कैंडिडेट्स में बड़ी संख्या में कांग्रेस व भाजपा के बागी हैं। नाम वापसी के बाद ही वार्ड में प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो सकेगी। |  Ajmer Breaking News: भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी के मौके पर आगरा गेट स्थित वैभव लक्ष्मी मंदिर, पट्टी कटला में लक्ष्मी नारायण मंदिर सहित अनेक मंदिरों में खड़े रहकर उबछठ का व्रत किया गया। |  Ajmer Breaking News: वार्ड नं 8 निर्दलीय प्रत्याशी महेंद्र सिंह रावत ने भाजपा के पक्ष में लिया अपना नामांकन वापस, भाजपा को दिया अपना समर्थन |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष लक्ष्मी बुंदेल ने अपना टिकट कटने पर कांग्रेस कार्यालय पहुंच कर अपने समर्थकों के साथ हंगामा करते हुए अपना दर्द बयां किया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर के रामगंज थाना अंतर्गत खानपुरा में चोरी की बड़ी वारदात! | 

अजमेर न्यूज़: पुष्कर के विकास पर धारीवाल की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित

Post Views 11

November 30, 2022

बैठक में पुष्कर में पर्यटन को बढ़ावा देने, विकास एवं सौंदर्यकरण के साथ 24 कोसी परिक्रमा को सुगम एवं सरल बनाने के लिए 500 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पर चर्चा की गई ।

पुष्कर के विकास पर धारीवाल की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित

जयपुर। विश्व के प्रमुख तीर्थ स्थानों में शामिल धार्मिक नगरी पुष्कर में पर्यटन के विकास के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में बुधवार को राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री धर्मेंद्र राठौड़ की पहल पर शासन सचिवालय में स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में पुष्कर में पर्यटन को बढ़ावा देने, विकास एवं सौंदर्यकरण के साथ 24 कोसी परिक्रमा को सुगम एवं सरल बनाने के लिए 500 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पर चर्चा की गई ।

निगम अध्यक्ष राठौड़ ने बताया कि समीक्षा बैठक में पुष्कर सरोवर में गंदे पानी की आवक रोकने के लिए पर्याप्त बजट, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 400 सीटर ऑडिटोरियम बनाने, डेस्टिनेशन मैरिज को बढ़ावा देने के लिए 100 कमरों का पुष्कर यात्री निवास बनाने, नगर पालिका पुष्कर के सभी वार्डों में आंतरिक सीसी सड़क एवं इंटरलॉकिंग, वार्डों में नाली एवं नाला बनाने, स्ट्रीट लाइट के लिए अंडरग्राउंड केवल एवं पोल लगाने, उपखंड कार्यालय के पीछे प्रस्तावित पार्क के पास आधुनिक स्टेडियम बनाने, मेला ग्राउंड में विकास कार्य, सरोवर के घाटों का सौंदर्यीकरण, संतोषी माता की ढाणी के पास लोहार बस्ती से बड़ी बस्ती श्मशान तक सीवरेज नेटवर्क सीवेज ट्रीटमेंट का निर्माण, जयपुर रोड, नागौर रोड पर प्रवेश द्वार, पुष्कर के प्रवेश द्वारों का सौदर्यीकरण, घर-घर कचरा संग्रहण के लिए 18 आटो टीपर एवं 2 लिफ्टर खरीदने, भूमिगत कचरा पात्र के रखरखाव एवं निस्तारण के लिए क्रेन खरीदने सहित विभिन्न विकास कार्यों, घाटों पर नए चेंजिंग रूम का निर्माण, टूरिस्ट विलेज का सौंदर्यीकरण, सभी घाटों का एक समान रंग रोशन सहित कई प्रस्तावों पर चर्चा की गई। राठौड़ ने बताया कि आने वाले बजट में पुष्कर में विकास की गंगा बहेगी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved