For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 157991613
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News:  नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 12 घंटे में बालिका दस्तयाब |  Ajmer Breaking News: कांग्रेस के पक्ष में बागियों ने छोड़ा मैदान, कई प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लेकर पार्टी प्रत्याशियों की राह की आसान |  Ajmer Breaking News: वार्ड 41 में कांग्रेस का बड़ा फैसला: ऋषभ सिंह का नामांकन खारिज, दिनेश शर्मा होंगे कांग्रेस के समर्थित प्रत्याशी |  Ajmer Breaking News: मोबाइल को हैकिंग और बॉटनेट मालवेयर से बचाने के लिए सावधानी जरूरी अजमेर पुलिस अधीक्षक ने ई इस्केन सीईआरटी-इन बोट रिमूवल एप इस्तेमाल करने की दी सलाह |  Ajmer Breaking News: राजस्थान महिला कल्याण मंडल ने मनाया 39 वां रजिस्ट्रेशन दिवस दिव्यांगो को आर्थिक सहायता देकर |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव 2026 में मैदान में डटे कैंडिडेट्स में बड़ी संख्या में कांग्रेस व भाजपा के बागी हैं। नाम वापसी के बाद ही वार्ड में प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो सकेगी। |  Ajmer Breaking News: भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी के मौके पर आगरा गेट स्थित वैभव लक्ष्मी मंदिर, पट्टी कटला में लक्ष्मी नारायण मंदिर सहित अनेक मंदिरों में खड़े रहकर उबछठ का व्रत किया गया। |  Ajmer Breaking News: वार्ड नं 8 निर्दलीय प्रत्याशी महेंद्र सिंह रावत ने भाजपा के पक्ष में लिया अपना नामांकन वापस, भाजपा को दिया अपना समर्थन |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष लक्ष्मी बुंदेल ने अपना टिकट कटने पर कांग्रेस कार्यालय पहुंच कर अपने समर्थकों के साथ हंगामा करते हुए अपना दर्द बयां किया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर के रामगंज थाना अंतर्गत खानपुरा में चोरी की बड़ी वारदात! | 

अजमेर न्यूज़: घांची समाज द्वारा पुष्कर में नवनिर्मित भगवान गजानन चारभुजा नाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत 30 नवंबर को आयोजित सम्मान समारोह आयोजित किया गया

Post Views 51

November 30, 2022

तीन दिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार में होता है पुष्कर का विकास-बोराणा

घांची समाज द्वारा पुष्कर में नवनिर्मित भगवान गजानन चारभुजा नाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत 30 नवंबर को आयोजित सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में भाग लेने राजस्थान मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री रमेश बोराणा पुष्कर पहुंचे। पुष्कर पहुंचने पर समाज द्वारा उनका विशेष स्वागत किया गया।

घांची समाज द्वारा पुष्कर में नवनिर्मित मंदिर के उद्घाटन और प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के आयोजन के अंतर्गत भजन संध्या, हवन यज्ञ, महा प्रसादी, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन किए गए। कार्यक्रम का प्रारंभ 28 नवंबर से किया गया। आज बुधवार 30 नवंबर को समापन समारोह के दौरान समाज के भामाशाह और प्रबुद्ध जनों का सम्मान किया गया। राजस्थान मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री रमेश बोराणा पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि हाल ही में आयोजित हुए पुष्कर मेले के दौरान मुख्यमंत्री की उपस्थिति और मेला प्राधिकरण की व्यवस्थाओं के चलते भव्य मेले का आयोजन संपन्न हुआ है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशा है कि जैसे अन्य धार्मिक स्थलों का विकास टेंपल बोर्ड बनाकर किया जाता है। ऐसे ही पुष्कर में भी बोर्ड का गठन कर विकास को रफ्तार दी जाएगी। राज्य मंत्री ने कहा कि पुष्कर की समस्याओं के प्रति सरकार संवेदनशील है। इसी के चलते सरोवर में जाने वाले ड्रेनेज की रोकथाम के लिए सरकार गंभीर है। जल्द ही सरोवर की पवित्रता को रोकने के लिए किए जा रहे हैं काम धरातल पर उतरेंगे।राज्यमंत्री रमेश बोराणा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सरकार में पूर्व में भी पुष्कर के विकास कार्य की रूपरेखा खींची गई थी। पुष्कर के विकास के लिए सरकार जल्द ही योजना बनाकर उसके क्रियान्वयन के प्रयास करेगी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved