For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 157061126
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर निकाय चुनाव नामांकन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन |  Ajmer Breaking News: मसानिया भैरव धाम राजगढ़ पर नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान,पढ़ेंगे लिखेंगे कब, नशे का त्याग करेंगे तब - चम्पालाल महाराज |  Ajmer Breaking News: रिश्तेदार ने ही उड़ाए 50 हजार रुपये, OTP हासिल कर दूसरे खाते में किये ट्रांसफर; आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: सिविल लाइन क्षेत्र में बढ़ती चोरियों से दुकानदारों में रोष, थाना पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, |  Ajmer Breaking News: श्री श्याम सेवक कल्याण संघ की विशाल भजन संध्या,बेंगलुरु से लायें फूलों से सजा बाबा श्याम का दरबार |  Ajmer Breaking News: जिला स्पेशल टीम अजमेर व पुलिस थाना अलवर गेट की सयुक्त बडी कार्यवाही वाटर सप्लायर्स की आड में चल रहे जुआ-सट्टे का पर्दाफाश। |  Ajmer Breaking News: अजमेर शरीफ दरगाह में हज़रत ख्वाजा कुतबुद्दीन बख्तियार काकी रहमतुल्लाह अलैही और हज़रत सैय्यद अलाउद्दीन साबिर पिया कलियरी रहमतुल्लाह अलैही के उर्स की तक़रीब अदा की गई। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव में इस बार निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है! |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नगर निगम चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा करने वाले ज्ञान सारस्वत ने नगर निकाय चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर दी है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निकाय चुनाव के काउंटडाउन के बीच उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए जिला निर्वाचन कार्यालय पर आवेदन लेने और आवेदन फॉर्म भरकर जमा करने वालों की भीड़ लगी रही | 

अजमेर न्यूज़: राजस्थान ललित कला अकादमी की ओर से सोमवार को चार दिवसीय मृण कला कार्यशाला का कचहरी रोड स्थित गुजराती सीनीयर सैकंडरी स्कूल में शुभारंभ हुआ

Post Views 11

November 29, 2022

कार्यशाला में अजमेर के विभिन्न स्कूलों से करीब 80 छात्र छात्राओं ने पंजीकरण कराया है।

राजस्थान ललित कला अकादमी की ओर से सोमवार को चार दिवसीय मृण कला कार्यशाला का कचहरी रोड स्थित गुजराती सीनीयर सैकंडरी स्कूल में शुभारंभ हुआ। कार्यशाला में अजमेर के विभिन्न स्कूलों से करीब 80 छात्र छात्राओं ने पंजीकरण कराया है।

अकादमी की सदस्य ममता चौहान ने बताया कि ललित कला अकादमी के अध्यक्ष लक्ष्मण व्यास की सोच रही है कि जिन कलाकारों को अब तक कला के क्षेत्र में प्रोत्साहन नहीं मिला है उन्हें आगे लाया जाएगा। इसी क्रम में महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि के अवसर पर अकादमी व सावित्री बाई फुले राष्ट्रीय जागृति मंच के संयुक्त तत्वावधान ने अजमेर में पहली बार स्कूली बच्चों के लिए मृण कला की कार्यशाला आयोजित की जा रही है। अगामी 1 दिसंबर को समापन होगा।

कार्यशाला का उदघाटन वरिष्ठ कलाविद श्रीराम जायसवाल, जीसीए के पूर्व प्राचार्य एमएल अग्रवाल, अकादमी के प्रदर्शनी अधिकारी विनय शर्मा ने ज्योतिबाफुले और मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन करते हुए शर्मा ने कहा कि कला जगत के मृण कला अनमोल धरोहर है। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशा के अनुरूप कला हर घर तक पहुंचनी चाहिए। इस प्रयास को गति देने का काम ललित कला अकादमी पूर्ण सक्रियता के साथ कर रही है। उन्होंने कहा कि सृष्टि के प्राचीन तत्व मिट्टी की सहज उपलब्धता रही है। कला जगत में मिट्टी का अहम योगदान रहा है। हमारा बचपन मिट्टी में खेलने में गुजरता है। उसी समय घरोंदे बनाना, खिलौने बनाना जैसी कला सहज रूप में विकसित हो जाती है। बडे होने के बाद इस कला में पारंगत होकर मृण शिल्प कला के उत्थान में सहभागी बने यही अकादमी का भी ध्येय हैै। कलाविद श्रीराम जायसवाल ने कहा कि वर्तमान में अकादमी कलाकारों को भरपूर सहयोग कर रही है। अजमेर में मृण कला की कार्यशाला का आयोजन निसंदेह सुपरिणाम देने वाला साबित होगा। इससे नए कलाकारों का हौसला बढेगा साथ ही इस कला का विकास होगा। कार्यशाला में ट्रेनर कृष्णा प्रजापति व उनकी टीम के सदस्य सेवा दे रहे हैं।  अनुपम भटनागर, सच्चिदानंद संखलकर, प्रहलाद शर्मा, डा ऋतु शिल्पी, निरंजन कुमार, संजय सेठी ने बाल कलाकरों का हौसला बढाया। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved