For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 157061228
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर निकाय चुनाव नामांकन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन |  Ajmer Breaking News: मसानिया भैरव धाम राजगढ़ पर नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान,पढ़ेंगे लिखेंगे कब, नशे का त्याग करेंगे तब - चम्पालाल महाराज |  Ajmer Breaking News: रिश्तेदार ने ही उड़ाए 50 हजार रुपये, OTP हासिल कर दूसरे खाते में किये ट्रांसफर; आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: सिविल लाइन क्षेत्र में बढ़ती चोरियों से दुकानदारों में रोष, थाना पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, |  Ajmer Breaking News: श्री श्याम सेवक कल्याण संघ की विशाल भजन संध्या,बेंगलुरु से लायें फूलों से सजा बाबा श्याम का दरबार |  Ajmer Breaking News: जिला स्पेशल टीम अजमेर व पुलिस थाना अलवर गेट की सयुक्त बडी कार्यवाही वाटर सप्लायर्स की आड में चल रहे जुआ-सट्टे का पर्दाफाश। |  Ajmer Breaking News: अजमेर शरीफ दरगाह में हज़रत ख्वाजा कुतबुद्दीन बख्तियार काकी रहमतुल्लाह अलैही और हज़रत सैय्यद अलाउद्दीन साबिर पिया कलियरी रहमतुल्लाह अलैही के उर्स की तक़रीब अदा की गई। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव में इस बार निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है! |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नगर निगम चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा करने वाले ज्ञान सारस्वत ने नगर निकाय चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर दी है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निकाय चुनाव के काउंटडाउन के बीच उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए जिला निर्वाचन कार्यालय पर आवेदन लेने और आवेदन फॉर्म भरकर जमा करने वालों की भीड़ लगी रही | 

अजमेर न्यूज़: राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौर ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की गहलोत सरकार 5 साल का कार्यकाल पूरा  करेगी !

Post Views 61

November 29, 2022

उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में फर्क है और उनकी जुमलेबाजी अब नहीं चलेगी आम मतदाता जागरूक हो गया है और सबक सिखाने के लिए तैयार बैठा है।

राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौर ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की गहलोत सरकार 5 साल का कार्यकाल पूरा  करेगी !

राठौड़ आज एक दिवसीय अजमेर प्रवास के दौरान पत्रकारों से औपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज जारी हुए स्थानीय निकाय एवं जिला पंचायत के उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी भारी मतों से विजयी हुए हैं।  उपचुनावों में मतदाताओं ने अशोक गहलोत के विकास कार्यों को मुहर लगाइ है। उन्होंने दावा किया कि राजस्थान में सरदारशहर उपचुनाव में कांग्रेस का प्रत्याशी  भारी मतों से विजयी होगा। एवं आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में अशोक गहलोत के नेतृत्व में  कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी। 

उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में फर्क है और उनकी जुमलेबाजी अब नहीं चलेगी आम मतदाता जागरूक हो गया है और सबक सिखाने के लिए तैयार बैठा है। निगम अध्यक्ष राठौड़ ने आरोप लगाया कि राजस्थान की लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई अशोक गहलोत को अस्थिर करने के लिए भाजपा फिर एक बार जोड़-तोड़ पर लग गई हैं। लेकिन उनके मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे।   निगम अध्यक्ष राठौड़ ने आज ग्राम मुहमी में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बीरम सिंह रावत के आकस्मिक निधन पर उनके निवास स्थान पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की एवं उनके परिवार जनों को सांत्वना दी। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved