For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 154848779
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में नगर निकाय चुनाव का कार्यक्रम घोषित, 9 और 11 सितंबर को होगा मतदान,14 को आएगा परिणाम |  Ajmer Breaking News: साल 2055 तक अजमेर उत्तर की प्यास बुझाएगी 270 करोड़ की योजना विधानसभाअध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रखी नींव |  Ajmer Breaking News: नगर निगम चुनाव जीतने के संकल्प के साथ कांग्रेस में जबरदस्त जोश, टिकट दावेदारों की भीड़ से गरमाया चुनावी माहौल |  Ajmer Breaking News: सावन में पंच पिपलेश्वर महादेव मंदिर में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे |  Ajmer Breaking News: अजमेर के गंज थाना अंतर्गत पुष्कर रोड पर सिगरेट गुटके के होलसेलर विक्रेता की दुकान में चोरी की वारदात, |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर में चोरों का आतंक, दो दिन में लगातार दूसरी चोरी से पुलिस को चुनौती |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री ई बस सेवा योजना के तहत मिली 5 ई बसों का संचालन  शुरू होते ही अजमेर के होकरा गांव के लिए आज का दिन एक नई और सुखद शुरुआत लेकर आया! |  Ajmer Breaking News: दरगाह के आसपास नशेड़ियों का आतंक,गेट नंबर 10 पर खानाबदोश नशेड़ी ने मचाया उत्पात,पुलिस और गार्ड पर किया हमला |  Ajmer Breaking News: सहकारिता विभाग के अधीन संचालित रहवासी आश्रम में एक युवक ने दूसरे युवक पर सरिए से हमला कर ली जान, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सड़कों पर आज से दौड़ेंगी 5 AC ई-बसें, विधासभा अध्यक्ष देवनानी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना  | 

अजमेर न्यूज़: शास्त्रीनगर में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ कल से, 251 महिलाओं की निकलेगी कलश यात्रा,हिमाचल के हरिशरण जी महाराज करेंगे कथा का वाचन

Post Views 21

November 21, 2022

भागवत कथा सप्ताह ज्ञान महायज्ञ के तहत 22 से 28 नवंबर तक प्रतिदिन प्रातः 5 बजे प्रार्थना सभा और प्रभात फेरी और दोपहर एक से पांच तक श्रीमद् भागवत कथा आयोजित होगी

शास्त्रीनगर में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ कल से, 251 महिलाओं की निकलेगी कलश यात्रा, हिमाचल के हरिशरण जी महाराज करेंगे कथा का वाचन

अजमेर। शास्त्री नगर स्थित भक्त प्रह्लाद पार्क तीन  में 22 से 28 नवंबर तक श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान महायज्ञ का आयोजन होगा। कथा समिति के प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी डॉ एसडी मिश्रा ने बताया कि कथा ज्ञान महायज्ञ के व्यवस्थापक रमेश बोहरा व आयोजक मधुसूदन शर्मा है। संत श्री हरि शरण जी महाराज भागवत कथा करेंगे। कथा के उपलक्ष्य में 22 नवंबर को सुबह 11 बजे भोलेश्वर महादेव मंदिर शास्त्री नगर से गाजे बाजे से कलश यात्रा निकाली जाएगी। इस कलश यात्रा में 251 महिलाएं कलश लेकर साथ चलेंगी। कलश यात्रा विभिन्न मार्गो से होती हुई भक्त प्रहलाद पार्क पहुंचेगी। कथावाचक श्री हरिशरण जी महाराज भी कलश यात्रा के साथ चलेंगे। कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा।   मीडिया प्रभारी डॉ मिश्रा ने बताया कि भागवत कथा सप्ताह ज्ञान महायज्ञ के तहत 22 से 28 नवंबर तक प्रतिदिन प्रातः 5 बजे प्रार्थना सभा और प्रभात फेरी और दोपहर एक से पांच तक श्रीमद् भागवत कथा आयोजित होगी। 29 नवंबर को कथा की पूर्णाहुति होगी। इस कार्यक्रम के आयोजक जग माता भगवती श्री राधा है। कथावाचक श्री हरि हरिशरण महाराज हिमाचल से अजमेर पहुंचे हैं, जो कथा के लिए 1 रुपया व किसी भी प्रकार् की भेंट नही लेते है। कथा समिति में अशोक शर्मा, संजय मंगल, हरिशंकर सारण, अजय गोयल, सुभाष दत्त शर्मा, संजीव चतुर्वेदी व सम्मान सिंह आदि शामिल है। जो कथा की तैयारियों में जुटे हुए हैं। प्रेस वार्ता में  व्यवस्थापक रमेश बोहरा व आयोजक मधुसूदन शर्मा आदि मौजूद रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved