Post Views 11
November 21, 2022
राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फैडरेशन संबंध भारतीय मजदूर संघ ने संयुक्त मोर्चे द्वारा 24 नवंबर को प्रस्तावित हड़ताल का समर्थन नहीं करने का किया एलान
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के मुख्य उत्पादन प्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर हड़ताल से दूर रहने का किया आह्वान
सोमवार को राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फेडरेशन संबंध भारतीय मजदूर संघ द्वारा संयुक्त मोर्चे के द्वारा 24 नवंबर को प्रस्तावित हड़ताल का समर्थन नहीं करने का ऐलान किया गया। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के मुख्य उत्पादन प्रबंधक को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान में शादी समारोह का सीजन चल रहा है ऐसे में रोडवेज की बसों में यात्री भार अधिक रहने के कारण हड़ताल करना निगम की प्रतिष्ठा और राजस्व को नुकसान पहुंचाने वाला कदम होगा। शाखा अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, सचिव उमेश कुमार दत्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित श्रीवास्तव ने बताया कि राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फैडरेशन समस्त कर्मचारियों के हितों के लिए हड़ताल के अलावा अन्य सभी लोकतांत्रिक विकल्पों का पक्षधर है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved