Post Views 11
November 21, 2022
यूटीबी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती के अभ्यर्थियों ने जिला कलेक्टर और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
2 सितंबर 2022 में यूटीबी भर्ती विज्ञप्ति में अभ्यर्थियों का चयन शर्तों के अनुसार नहीं होने और मेरिट को नजरअंदाज करने का लगाया आरोप
सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे यूटीबी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती के अभ्यर्थियों ने बताया कि 2 सितंबर 2022 में यूटीबी भर्ती विज्ञप्ति में अभ्यर्थियों का चयन शर्तों के अनुसार नहीं होने व मेरिट को नजरअंदाज कर अपनों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। अभ्यर्थी रामकिशोर आदि ने बताया कि 2 सितंबर को सीएमएचओ कार्यालय द्वारा आदेश क्रमांक संस्था/ यूटीबी/ 2022/ 8584 विज्ञप्ति निकालकर ऑनलाइन फॉर्म लिए गए थे। इसके तहत 16 नवंबर 2022 को कटऑफ अंक प्रतिशत जिसमें हम अभ्यार्थियों से कम कट ऑफ परसेंटेज वालों का चयन कर लिया गया जबकि हम अजमेर के आसपास के जिलों के हैं और हमारा कट ऑफ परसेंटेज भी ज्यादा है लेकिन हमें भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं किया गया।लिहाजा हमें भी योग्यता अनुसार शामिल कर राहत प्रदान की जाए।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved