For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 154848672
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में नगर निकाय चुनाव का कार्यक्रम घोषित, 9 और 11 सितंबर को होगा मतदान,14 को आएगा परिणाम |  Ajmer Breaking News: साल 2055 तक अजमेर उत्तर की प्यास बुझाएगी 270 करोड़ की योजना विधानसभाअध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रखी नींव |  Ajmer Breaking News: नगर निगम चुनाव जीतने के संकल्प के साथ कांग्रेस में जबरदस्त जोश, टिकट दावेदारों की भीड़ से गरमाया चुनावी माहौल |  Ajmer Breaking News: सावन में पंच पिपलेश्वर महादेव मंदिर में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे |  Ajmer Breaking News: अजमेर के गंज थाना अंतर्गत पुष्कर रोड पर सिगरेट गुटके के होलसेलर विक्रेता की दुकान में चोरी की वारदात, |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर में चोरों का आतंक, दो दिन में लगातार दूसरी चोरी से पुलिस को चुनौती |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री ई बस सेवा योजना के तहत मिली 5 ई बसों का संचालन  शुरू होते ही अजमेर के होकरा गांव के लिए आज का दिन एक नई और सुखद शुरुआत लेकर आया! |  Ajmer Breaking News: दरगाह के आसपास नशेड़ियों का आतंक,गेट नंबर 10 पर खानाबदोश नशेड़ी ने मचाया उत्पात,पुलिस और गार्ड पर किया हमला |  Ajmer Breaking News: सहकारिता विभाग के अधीन संचालित रहवासी आश्रम में एक युवक ने दूसरे युवक पर सरिए से हमला कर ली जान, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सड़कों पर आज से दौड़ेंगी 5 AC ई-बसें, विधासभा अध्यक्ष देवनानी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना  | 

अजमेर न्यूज़: रेल,संचार,इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, भारत सरकार अश्विनी वैष्णव का अजमेर दौरा

Post Views 111

November 21, 2022

अश्विनी वैष्णव सुबह 09:45 बजे सीआरपीएफ, फॉय सागर रोड, अजमेर में आयोजित रोजगार मेला कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल होंगे

रेल,संचार,इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, भारत सरकार अश्विनी वैष्णव का अजमेर दौरा

 रेल,संचार एवं इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री भारत सरकार अश्विनी वैष्णव,कल दिनांक 22.11.2022 को एक दिवसीय दौरे पर अजमेर पहुँचेंगे। अश्विनी वैष्णव सुबह 09:45 बजे सीआरपीएफ, फॉय सागर रोड, अजमेर में आयोजित रोजगार मेला कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल होंगे जैसा की विदित है की कल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी रोज़गार मेले के तहत लगभग 71,000 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इससे पहले अक्टूबर में आयोजित रोजगार मेले के तहत 75,000 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए थे। 
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार इसी कड़ी मे अजमेर मे अश्विनी वैष्णव  रेल मंत्री, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी भारत सरकार द्वारा कुल 193 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा जिसमे रेलवे के 162 अभ्यर्थी शामिल है।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के अंतर्गत रोजगार उन्मुख युवाओं के लिए उचित एवं प्रभावी रोजगार सृजन हेतुप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा 22 अक्टूबर, 2022 को रोजगार मेले की घोषणा की गई थी, जिसके अंतर्गत दिसम्बर-2023 तक दस लाख रोजगार उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा गया था। उल्लेखनीय है की रोज़गार मेला अभियान युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने और नागरिकों का कल्याण सुनिश्चित करने की माननीय प्रधानमंत्री की निरंतर प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 
     एक दिवसीय दौरे के अंतर्गत अश्विनी वैष्णव रेल मंत्री, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी भारत सरकार कैरिज एवं लोको वर्कशॉप का निरीक्षण करेंगे एवं अजमेर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved