For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 154848780
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में नगर निकाय चुनाव का कार्यक्रम घोषित, 9 और 11 सितंबर को होगा मतदान,14 को आएगा परिणाम |  Ajmer Breaking News: साल 2055 तक अजमेर उत्तर की प्यास बुझाएगी 270 करोड़ की योजना विधानसभाअध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रखी नींव |  Ajmer Breaking News: नगर निगम चुनाव जीतने के संकल्प के साथ कांग्रेस में जबरदस्त जोश, टिकट दावेदारों की भीड़ से गरमाया चुनावी माहौल |  Ajmer Breaking News: सावन में पंच पिपलेश्वर महादेव मंदिर में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे |  Ajmer Breaking News: अजमेर के गंज थाना अंतर्गत पुष्कर रोड पर सिगरेट गुटके के होलसेलर विक्रेता की दुकान में चोरी की वारदात, |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर में चोरों का आतंक, दो दिन में लगातार दूसरी चोरी से पुलिस को चुनौती |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री ई बस सेवा योजना के तहत मिली 5 ई बसों का संचालन  शुरू होते ही अजमेर के होकरा गांव के लिए आज का दिन एक नई और सुखद शुरुआत लेकर आया! |  Ajmer Breaking News: दरगाह के आसपास नशेड़ियों का आतंक,गेट नंबर 10 पर खानाबदोश नशेड़ी ने मचाया उत्पात,पुलिस और गार्ड पर किया हमला |  Ajmer Breaking News: सहकारिता विभाग के अधीन संचालित रहवासी आश्रम में एक युवक ने दूसरे युवक पर सरिए से हमला कर ली जान, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सड़कों पर आज से दौड़ेंगी 5 AC ई-बसें, विधासभा अध्यक्ष देवनानी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना  | 

अजमेर न्यूज़: राजस्व मंडल के बाहर राजस्थान पटवार संघ का आमरण अनशन सातवें दिन भी जारी

Post Views 11

November 21, 2022

अन्य जिलों से आए पटवारियों के अनशन में शामिल होने से सड़क तक पहुंचे प्रदर्शनकारी, जाम होने से लोगों को हुई परेशानी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किया पाबंद

राजस्व मंडल के बाहर राजस्थान पटवार संघ का आमरण अनशन सातवें दिन भी जारी

अन्य जिलों से आए पटवारियों के अनशन में शामिल होने से सड़क तक पहुंचे प्रदर्शनकारी, जाम होने से लोगों को हुई परेशानी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किया पाबंद

राजस्व मंडल के बाहर पिछले 7 दिनों से राजस्थान पटवार संघ द्वारा अपनी 7 सूत्रीय मांगों को लेकर आमरण अनशन किया जा रहा है। इस दरमियान अनशन में विभिन्न जिलों से आए पटवारी भी लगातार शामिल हो रहे हैं। सोमवार को सैकड़ों की संख्या में पहुंचे विभिन्न जिलों के पटवारियों की वजह से काफी भीड़ हो गई और अनशन कारी सड़क तक जा बैठे। जिससे यातायात बाधित होने लगा। यातायात बाधित होने की सूचना पर सिविल लाइंस थाना प्रभारी दलबीर सिंह मय जापता  ओर सीओ नॉर्थ छवी शर्मा मौके पर पहुंचे और राजस्थान पटवार संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र कुमार निमीवाल से वार्ता की। साथ ही उन्हें पाबंद किया कि वे प्रदर्शन करें उससे उन्हें कोई आपत्ति नहीं है लेकिन आम लोगों के हकों को ध्यान में रखते हुए यातायात बाधित ना करें। काफी देर चली समझाइश के बाद प्रदर्शनकारी पटवारी सड़क से हट गए। जिसके बाद यातायात सुचारू हो गया। गौरतलब है कि 7 सूत्रीय मांगों को लेकर राजस्थान पटवार संघ का आमरण अनशन जारी है लेकिन अभी तक सरकार की ओर से पटवार संघ के साथ कोई वार्ता नहीं की गई है। वेतन विसंगति, पदोन्नति और कैडर संबंधित 7 मांगों को लेकर पटवार संघ आंदोलनरत है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved