Post Views 21
November 17, 2022
एसएलआरएम प्रोजेक्ट अजमेर का पहला कम्पोस्ट बेड तैयार
60 दिन में तैयार होगा कम्पोस्ट खाद, निगम को होगी आय
स्वच्छ अजमेर मिशन-2024 के तहत अजमेर नगर निगम द्वारा एकीकृत एवं टिकाऊ ठोस एवं तरल संसाधन प्रबंधन के अंतर्गत सुभाष उद्यान में तैयार किये गए कम्पोस्ट बेड का बुधवार को मेयर श्रीमती ब्रजलता हाड़ा ने की पूजा अर्चना की। इस कम्पोस्ट बेड से 60 दिन के भीतर खाद तैयार हो जाएगी। मेयर ने बताया कि शहर के एकत्र किए जाने वाले सूखे पत्ते एवं घास को ट्रेंचिंग ग्राउंड पर नहीं भेजा जाएगा। सूखे पत्ते एवं घास को उपयोग में लाकर खाद तैयार कर निगम को आय होगी। अजमेर भी स्वचछ रहेगा। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त श्री सुशील कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
नगर निगम आयुक्त श्री सुशील कुमार ने बताया कि एसएलआरएम प्रोजेक्ट का पहला कम्पोस्ट बेड सुभाष उद्यान में तैयार किया गया है। शहर के विभिन्न पार्कों से लगभग 40 ट्रोली सूखी पत्तियां एवं घास को एकत्र किया गया था। श्री सी श्रीनिवासन ( संसाधन व्यक्ति, एलएलआरएम परियोजनाएं, शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार ) के मार्ग दर्शन में 12 फीट लंबा और 6 फीट चौड़ा सुखी घास एवं पत्तियों को गोबर के मिश्रण में मिलाकर बेड बेड बनाया गया है। जिसकी ऊंचाई सात फीट है। निगम आयुक्त श्री सुशील कुमार ने सेवानिवृत्त वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एवं सेंटर फॉर रिसर्च स्कीम एंड पॉलिस के श्री आरएस जुलानिया एवं श्री शेखर को प्रोजेक्ट की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसएलआरएम के तहत नगर निगम की ओर से पिछले दिनों कार्यशाला का आयोजन किया गया था।
60 दिन में तैयार होगा खाद
आमतौर पर सूखे पत्तों एवं घास को जला दिया जाता है अथवा ट्रेंचिंग ग्राउंड में भेज दिया जाता है। लेकिन एसएलआरएम प्रोजेक्ट के तहत नगर निगम ने पहल करते हुए सूखे पत्तों एवं घास को खाद में बदला जा रहा है। महापौर श्रीमती ब्रज लता हाड़ा एवं नगर निगम आयुक्त श्री सुशील कुमार की पहल पर सुभाष में कम्पोस्ट बेड तैयार किया गया है। शहर के विभिन्न उद्यानों से करीब 40 ट्रॉली सूखे पत्तों एवं घास एकत्र किए गए। एकत्र किए सूखे पत्तों एवं घास की छंटाई के दौरान सूखी लकड़ियां एवं अन्य प्लास्टिक के सामान को अलग-अलग किया गया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved