For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 154048537
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News:  80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह अजमेर मंडल पर अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया |  Ajmer Breaking News: अजमेर डेयरी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस: किसानों को ₹100 प्रति लीटर भाव देने का लक्ष्य, |  Ajmer Breaking News: स्वतंत्रता दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचीं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, शहीदों को पुष्प अर्पित कर किया नमन |  Ajmer Breaking News: पुलिस लाइन ग्राउंड में हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया ध्वजारोहण |  Ajmer Breaking News: जिला मुख्यालय पर अतिरिक्त कलेक्टर वंदना खोरवाल ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा परिसर |  Ajmer Breaking News: 15 अगस्त स्वाधीनता दिवस सभी सरकारी कार्यालयों में ध्वाजारोहण किया गया इसी कड़ी में  जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में फहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में नजर आया पुलिस महकमा |  Ajmer Breaking News: स्वतंत्रता दिवस से पूर्व 14 अगस्त को अजमेर में भाजपा ने निकाली विशाल तिरंगा रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर, |  Ajmer Breaking News: अजमेर शरीफ दरगाह के बाहर 786 तिरंगा झंडा तक़सीम,मुस्लिमो ने निकाली तिरंगा रैली |  Ajmer Breaking News: 15 अगस्त 2026 को भारत अपना 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। ब्रिटिश शासन से आजादी के 79 वर्ष पूरे होने का प्रतीक आजादी का पर्व पूरे देश भर में बड़े ही जज्बे के साथ मनाया जाता है |  Ajmer Breaking News: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले राजस्व मंडल ने जारी किए आदेश, तहसीलदार और उप पंजीयक सहित 46 अधिकारियों के बदले पदस्थापन | 

अजमेर न्यूज़: चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना अजमेर में 1.10 लाख मरीजों को मिला 105 करोड़ की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

Post Views 21

November 17, 2022

योजना के तहत सरकारी अस्पतालों पर मरीजों ने ज्यादा भरोसा किया

चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना
अजमेर में 1.10 लाख मरीजों को मिला 105 करोड़ की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
      अजमेर 17 नवम्बर। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना ने बड़ी संख्या में आमजन को राहत प्रदान की है। अजमेर के निजी व सरकारी अस्पतालों में प्रतिदिन मरीजों का योजना के तहत उपचार किया जा रहा है। जिले में 31 अक्टूबर 2022 तक 1.10 लाख से ज्यादा मरीजों को उपचार मिल चुका है। इन्हें 105 करोड़ की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया है।
      राज्य के प्रत्येक व्यक्ति को स्वास्थ्य बीमा के तहत कवर करने के लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना लांच की थी। अजमेर जिले में इस योजना के तहत प्रतिदिन सैकड़ों मरीजों को लाभान्वित किया जा रहा है। अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को इस योजना के तहत निःशुल्क इलाज मुहैया कराया जा रहा है। 
      चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एक मई 2021 से 31 अक्टूबर 2022 तक अजमेर जिले में एक लाख 10 हजार 992 मरीजों को योजना के तहत उपचार प्रदान किया गया है। जिले में इन मरीजों को 105 करोड़ रूपए के चिकित्सा पैकेज प्रदान किए गए हैं। 

सरकारी अस्पतालों पर बढ़ा भरोसा
योजना के तहत सरकारी अस्पतालों पर मरीजों ने ज्यादा भरोसा किया है। जिले के राजकीय चिकित्सालयों में 87 हजार 901 एवं निजी चिकित्सालयों में 23 हजार 91 मरीजों को उपचार मिला। जिले में 35 सरकारी और 24 निजी पंजीकृत हैं। सरकारी अस्पतालों में 75.95 करोड़ रूपए और निजी अस्पतालों में 28.56 करोड़ रूपए के चिकित्सा पैकेज प्रदान किए गए।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved