For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 154048536
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News:  80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह अजमेर मंडल पर अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया |  Ajmer Breaking News: अजमेर डेयरी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस: किसानों को ₹100 प्रति लीटर भाव देने का लक्ष्य, |  Ajmer Breaking News: स्वतंत्रता दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचीं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, शहीदों को पुष्प अर्पित कर किया नमन |  Ajmer Breaking News: पुलिस लाइन ग्राउंड में हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया ध्वजारोहण |  Ajmer Breaking News: जिला मुख्यालय पर अतिरिक्त कलेक्टर वंदना खोरवाल ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा परिसर |  Ajmer Breaking News: 15 अगस्त स्वाधीनता दिवस सभी सरकारी कार्यालयों में ध्वाजारोहण किया गया इसी कड़ी में  जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में फहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में नजर आया पुलिस महकमा |  Ajmer Breaking News: स्वतंत्रता दिवस से पूर्व 14 अगस्त को अजमेर में भाजपा ने निकाली विशाल तिरंगा रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर, |  Ajmer Breaking News: अजमेर शरीफ दरगाह के बाहर 786 तिरंगा झंडा तक़सीम,मुस्लिमो ने निकाली तिरंगा रैली |  Ajmer Breaking News: 15 अगस्त 2026 को भारत अपना 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। ब्रिटिश शासन से आजादी के 79 वर्ष पूरे होने का प्रतीक आजादी का पर्व पूरे देश भर में बड़े ही जज्बे के साथ मनाया जाता है |  Ajmer Breaking News: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले राजस्व मंडल ने जारी किए आदेश, तहसीलदार और उप पंजीयक सहित 46 अधिकारियों के बदले पदस्थापन | 

अजमेर न्यूज़: जिला स्तरीय जनसुनवाई, 52 प्रकरणों की सुनवाई कर दिए निस्तारण के निर्देश

Post Views 11

November 17, 2022

अतिरिक्त जिला कलक्टर कैलाश चन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में गुरूवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई डीओआईटी वीसी रूम में आयोजित

जिला स्तरीय जनसुनवाई
52 प्रकरणों की सुनवाई कर दिए निस्तारण के निर्देश
      अजमेर 17 नवम्बर।अतिरिक्त जिला कलक्टर  कैलाश चन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में गुरूवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई डीओआईटी वीसी रूम में आयोजित हुई। इसमें 52 प्रकरणों पर सुनवाई कर निस्तारण के निर्देश प्रदान किए गए।
      अतिरिक्त जिला कलक्टर  कैलाश चन्द्र शर्मा ने जिला स्तर पर जनसुनवाई की। उन्होंने जनसुनवाई में आए 52 परिवादों को धैर्यपूर्वक सुना। जनसुनवाई सरकार का विशेष प्राथमिकता का कार्य है। इसे गम्भीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत तथा उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई में परिवादी को बैठाकर धैर्यपूर्वक बात सुनें। स्थानीय स्तर पर निस्तारित होने वाले प्रकरणों को तत्काल मौके पर ही निपटाएं। पटवारियों की बैठक में स्थानीय समस्याओं के सम्बन्ध में भी चर्चा पूर्व में की गई जनसुनवाई में आए प्रकरणों की भी लगातार मोनिटरिंग की जाए। व्यक्तिगत लाभ के कार्यों को प्राथमिकता से करें। जनसुनवाई के प्रकरणों का एक महिने में निस्तारण किया जाना आवश्यक है।
       उन्होंने कहा कि जनसुनवाई जनहित के लिए है। इसमें प्राप्त शिकायतों पर गम्भीरता से कार्यवाही होनी चाहिए। निस्तारित प्रकरणों की पालना रिपोर्ट अपलोड करना अनिवार्य है। आमजन से सीधे जुड़े विभागों को अपनी व्यवस्थाएं सुचारू रखनी चाहिए। जनसुनवाई में प्राप्त व्यापक जनहित के महत्वपूर्ण प्रकरणों को सतर्कता समिति में रखा जाना चाहिए।
      इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी  हेमंत स्वरूप माथुर, एडीएम भावना गर्ग, उपखण्ड अधिकारी महावीर सिंह, अधीक्षक अभियंता राजीव कुमार सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved