Post Views 11
November 17, 2022
शिव कॉलोनी पहाड़गंज में मकान की छत पर टावर लगाए जाने का क्षेत्र वासियों ने किया विरोध, नगर निगम पहुंचकर किया प्रदर्शन, मेयर को सौंपा कार्य रुकवाने के लिए ज्ञापन
जिला कलेक्टर से भी आवासीय बस्ती में टावर निर्माण पर पाबंदी लगाने की कि अपील
गुरुवार को शिव कॉलोनी पहाड़गंज में रहने वाली दीपा पत्नी स्वर्गीय बंटी तुनगरिया द्वारा आबादी वाले आवासीय क्षेत्र में अपने मकान की छत पर बिना अनुमति टावर लगाए जाने से क्षेत्रवासियों में आक्रोश पैदा हो गया और उन्होंने दीपा को टावर निर्माण बंद कराने के लिए कहा तो वह विरोध में उतर आई। जिस पर सभी कॉलोनी वासी लामबंद होकर नगर निगम पहुंचे जहां नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने के बाद महापौर बृजलता हाड़ा को टावर निर्माण पर कार्यवाही करने और किए गए निर्माण को हटाने के लिए ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही जिला कलेक्टर को भी आवासीय क्षेत्र में बिना अनुमति टावर लगाए जाने पर कार्रवाई करने की मांग की गई।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved