For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 153868659
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: स्वतंत्रता दिवस से पूर्व 14 अगस्त को अजमेर में भाजपा ने निकाली विशाल तिरंगा रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर, |  Ajmer Breaking News: अजमेर शरीफ दरगाह के बाहर 786 तिरंगा झंडा तक़सीम,मुस्लिमो ने निकाली तिरंगा रैली |  Ajmer Breaking News: 15 अगस्त 2026 को भारत अपना 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। ब्रिटिश शासन से आजादी के 79 वर्ष पूरे होने का प्रतीक आजादी का पर्व पूरे देश भर में बड़े ही जज्बे के साथ मनाया जाता है |  Ajmer Breaking News: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले राजस्व मंडल ने जारी किए आदेश, तहसीलदार और उप पंजीयक सहित 46 अधिकारियों के बदले पदस्थापन |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत होली फैमिली अस्पताल के पास वाली गली उदयगंज में महिला से झपट्टा मारकर मोबाइल स्नेचिंग की घटना, वारदात CCTV में हुई कैद |  Ajmer Breaking News: अजमेर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज, 15 अगस्त को उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी करेंगी ध्वाजारोहण  |  Ajmer Breaking News: 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को लेकर अजमेर पुलिस अलर्ट, शहरभर में बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था  |  Ajmer Breaking News: माकड़वाली में पुलिस चौकी का लोकार्पण, अपराधियों पर कसेगा शिकंजा—विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने किया शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: राजस्व मंडल के अकाउंट सेक्शन में छज्जा गिरा, डिप्टी फाइनेंस ऑफिसर घायल ; एक दिन की पेन डाउन हड़ताल |  Ajmer Breaking News: पिलर से टकराई रोडवेज बस, 10 यात्रियों को मामूली चोटें, भारत पेट्रोल पंप एलिवेटेड रोड के नीचे हुआ हादसा, घायलों का जेएलएन अस्पताल में उपचार जारी | 

अजमेर न्यूज़: अंतराष्ट्रीय पुष्कर मेले सहित गत एक माह में जगत पिता ब्रह्मा मंदिर में रखे दानपात्रों की गिनती तीन दिन में हुई पूरी, मंदिर के 15 दान पात्रों में 21 लाख रुपए का आया चढ़ावा

Post Views 11

November 17, 2022

नोटों की गिनती पूरी सिक्के गिने जाएंगे आज,5 वर्षों में दुगनी हुई चढ़ावा राशि, वर्षो से अनसुलझा है मंदिर महंत की गद्दी का विवाद

अंतराष्ट्रीय पुष्कर मेले सहित गत एक माह में जगत पिता ब्रह्मा मंदिर में लग रखे दानपात्रों की गिनती बुधवार को तीन दिन में पूरी हुई। इस दौरान खोले गए मंदिर के 15 दान पात्रों में 21 लाख रुपए का चढ़ावा आया है। 

मंदिर व्यवस्थापक अरूण पाराशर ने बताया कि अस्थाई मंदिर प्रबंध कमेटी के सचिव एवंएसडीओ सुखाराम पिंड्रेल के निर्देशन व नायब तहसीलदार सौदान राम जाट की उपस्थिति में बुधवार को मंदिर के दानपात्रों के गिनती की गई जिसमें 4 लाख 24 हजार 430 रूपये का चढ़ावा आया है। बताया कि पूर्व में दो दिन में 3 दानपेटियों से 17 लाख 7 हजार 80 रूपये का चढ़ावा निकला था। जबकि सिक्कों की गिनती अलग से की जाएगी। बताया कि आज गुरुवार को चढ़ावा राशि को मंदिर के बैंक खाते में जमा करा दिया गया है ।

अस्थाई मंदिर प्रबंधन कमेटी ने मुख्य रूप से मंदिर का खजाना भरने में विशेष रुचि दिखाई। ब्रह्मा मंदिर का नाम देश के शीर्ष करोड़पति मंदिरों में शामिल करवा दिया। वर्तमान में मंदिर को चढ़ावे से होने वाली सालाना आय डेढ़ करोड़ से अधिक है, जबकि लहरपुरी के समय मंदिर की सालाना आय केवल 8 से 10 लाख रुपए और सोमपुरी के समय अधिकतम 50 लाख रुपए रिकार्ड में दर्शायी जाती थी। वर्तमान औसत 15 से 20 लाख रुपए मासिक चढ़ावा आ रहा है।

बह्मा मंदिर में महंत की गद्दी पौने छह साल से खाली है। यहां नए महंत की नियुक्ति के लिए देवस्थान न्यायालय के फैसले का इंतजार किया जा रहा है। ब्रह्मा मंदिर के तत्कालीन महंत लहरपुरी महाराज का निधन 6 अक्टूबर 2013 की हुआ। इसके बाद उनके उत्तराधिकारी सोमपुरी ने मंदिर के 32वें महंत के रूप में गद्दी संभाली थी। वे सवा तीन साल तक महंत रहे। उन्होंने अपने अल्प समय के कार्यकाल के दौरान अपना कोई उत्तराधिकारी घोषित नहीं किया। महंत सोमपुरी महाराज का 11 जनवरी 2017 को सड़क हादसे में निधन हो गया। इसी के साथ मंदिर में नये महंत की नियुक्ति को लेकर विवाद शुरू हो गया। महंत की गद्दी के लिए महानिर्वाणी अखाड़े के साथ पुजारी परिवार समेत 7 लोगों ने दावेदारी की। यह महंताई विवाद सहायक आयुक्त देवस्थान न्यायालय अजमेर में पेंडिंग है। जगदुरु शंकराचार्य की महत्वपूर्ण गद्दी लंबे समय से उत्तराधिकारी महंत के इंतजार में खाली है। महंत की गैर मौजूदगी में मंदिर की कमान अस्थाई प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के रूप में कलेक्टर व सचिव के रूप में एसडीओ ने संभाल रखी है ।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved