Post Views 11
November 17, 2022
भारतीय थल सेना में हवलदार के पद पर कार्य करते हुए शहीद हुए देवी खां की पत्नी को भूमाफिया कर रहे हैं परेशान
शहीद परिवार को आवंटित भूमि पर भू माफियाओं की पैनी नजर, जमीन हथियाने के लिए रोज करते हैं लड़ाई झगड़े, पुलिस नहीं करती कोई कार्यवाही
ग्राम सोमलपुर तहसील जिला अजमेर निवासी नैना बानो ने आज ग्राम वासियों के साथ जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सैनिक को आवंटित भूमि पर भू माफिया लोगों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण को रोकने और काबीज किए गए अतिक्रमण को हटाने की अपील की।
बेवा नैना बानो ने बताया कि उसके पति भारतीय थल सेना में हवलदार के पद पर कार्यरत थे जो 11 जुलाई 2005 को ऑपरेशन रक्षक के दौरान कुपवाड़ा जम्मू कश्मीर में शहीद हो गए। इसके बाद उन्हें सरकार की ओर से भूमि आवंटित की गई। जिस पर उनके शहीद पति का स्मारक बना हुआ है। वहीं खेल मैदान भी बना हुआ जंहा ग्राम वासियों के बच्चे फौज में जाने की तैयारी करते हैं, शेष भूमि पर पेड़ पौधे लगे हुए लेकिन गांव के ही कुछ भूमाफिया टाइप अपराधिक प्रवृत्ति के लोग जिनमें धूला, हरी, नजीर, बाबू, हकीम, रसूल, फिरोज, इमरान, करीम फौजी इत्यादि लोगों की नजर उस भूमि पर है और उस पर कब्जा करने के लिए लड़ाई झगड़े करते हैं।
पूर्व में जिला पुलिस अधीक्षक और रामगंज थाने को भी प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा व न्याय की गुहार लगाई गई लेकिन उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई जिससे उनके हौसले बुलंद हैं। लिहाजा जिला कलेक्टर इस मामले में हस्तक्षेप कर शहीद परिवार को न्याय दिलाएं।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved