For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 153868745
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: स्वतंत्रता दिवस से पूर्व 14 अगस्त को अजमेर में भाजपा ने निकाली विशाल तिरंगा रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर, |  Ajmer Breaking News: अजमेर शरीफ दरगाह के बाहर 786 तिरंगा झंडा तक़सीम,मुस्लिमो ने निकाली तिरंगा रैली |  Ajmer Breaking News: 15 अगस्त 2026 को भारत अपना 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। ब्रिटिश शासन से आजादी के 79 वर्ष पूरे होने का प्रतीक आजादी का पर्व पूरे देश भर में बड़े ही जज्बे के साथ मनाया जाता है |  Ajmer Breaking News: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले राजस्व मंडल ने जारी किए आदेश, तहसीलदार और उप पंजीयक सहित 46 अधिकारियों के बदले पदस्थापन |  Ajmer Breaking News: अलवर गेट थाना अंतर्गत होली फैमिली अस्पताल के पास वाली गली उदयगंज में महिला से झपट्टा मारकर मोबाइल स्नेचिंग की घटना, वारदात CCTV में हुई कैद |  Ajmer Breaking News: अजमेर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज, 15 अगस्त को उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी करेंगी ध्वाजारोहण  |  Ajmer Breaking News: 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को लेकर अजमेर पुलिस अलर्ट, शहरभर में बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था  |  Ajmer Breaking News: माकड़वाली में पुलिस चौकी का लोकार्पण, अपराधियों पर कसेगा शिकंजा—विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने किया शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: राजस्व मंडल के अकाउंट सेक्शन में छज्जा गिरा, डिप्टी फाइनेंस ऑफिसर घायल ; एक दिन की पेन डाउन हड़ताल |  Ajmer Breaking News: पिलर से टकराई रोडवेज बस, 10 यात्रियों को मामूली चोटें, भारत पेट्रोल पंप एलिवेटेड रोड के नीचे हुआ हादसा, घायलों का जेएलएन अस्पताल में उपचार जारी | 

अजमेर न्यूज़: दौराने गश्त सीओ नॉर्थ छवि शर्मा की कार को टक्कर मारने वाले चार बदमाश क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस की गिरफ्त में

Post Views 11

November 17, 2022

गेगल और कांकरदा भुनाबाय के गिरफ्तार चारों आरोपियों के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने और सरकारी संपत्ति की तोड़फोड़ का मामला दर्ज

दौराने गश्त सीओ नॉर्थ छवि शर्मा की कार को टक्कर मारने वाले चार बदमाश क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस की गिरफ्त में

गेगल और कांकरदा भुनाबाय के गिरफ्तार चारों आरोपियों के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने और सरकारी संपत्ति की तोड़फोड़ का मामला दर्ज

शहर में अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम और वारदातों पर अंकुश लगाने व अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए एसपी चुनाराम जाट के निर्देशों की पालना करते हुए क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने 11 नवंबर को नई चौपाटी पर बोलेरो कार से सीओ नार्थ छवि शर्मा की कार को टक्कर मारने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
क्रिश्चियन गंज थाना प्रभारी अरविंद चारण ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, सीओ नार्थ छवी शर्मा के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया जिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
पकड़े गए आरोपियों में सिविल लाइंस थाना अंतर्गत कांकरदा भुनाबाय निवासी अजीत सिंह रावत, ग्राम लाडपुरा थाना गेगल निवासी राहुल सिंह रावत, कांकरदा भुनाबाय निवासी नरेंद्र माली और संजय उर्फ सिंकम रावत को गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब है कि 11 नवंबर को दौराने गस्त सीओ नॉर्थ छवी शर्मा ने नई चौपाटी के पास एक बोलेरो कार में सवार लोगों को शराब की बोतल हाथ में लहराते हुए गफलत में गाड़ी चलाते हुए देखा और जब उनका पीछा कर उन्हें रोकने की कोशिश की तो बोलेरो सवारों ने रीजनल कॉलेज के पास बैरिकेडिंग और डिवाइडर को क्षतिग्रस्त करते हुए  छवि शर्मा की कार को टक्कर मार दी। साथ ही एक मोटरसाइकिल और स्कूटी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और बोलेरो को भगा कर ले गए। इस घटनाक्रम में सीओ नार्थ के गनमैन को चोटें भी आई जिसके बाद प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई और उन्हें आज गिरफ्तार करने में कामयाबी प्राप्त कर ली गई। चारों आरोपियों के विरुद्ध राजकार्य में बाधा डालने, सरकारी संपत्ति को तोड़फोड़ करने के मामले में आरोप पंजीकृत किया गया है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved