Post Views 281
November 17, 2022
जिला कलेक्टर अंशदीप और जिला प्रभारी सचिव अर्चना अरोड़ा ने मार्बल सिटी किशनगढ़ पहुंचकर राजकीय यज्ञ नारायण अस्पताल का किया निरीक्षण
दोनों अधिकारियों ने यज्ञ नारायण अस्पताल के गायनिक वार्ड और दवा केंद्र का निरीक्षण कर पीएमओ डॉक्टर राजकुमार जैन को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
गुरुवार को अजमेर जिला प्रभारी सचिव अर्चना अरोड़ा और जिला कलेक्टर अंशदीप ने मार्बल सिटी किशनगढ़ पहुंचकर राजकीय यज्ञ नारायण अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने गायनिक वार्ड सहित दवा वितरण केंद्र का निरीक्षण करने के साथ अस्पताल की अन्य व्यवस्थाओं को जांचा, साथ ही यज्ञ नारायण अस्पताल के पीएमओ डॉ राजकुमार जैन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
जिला प्रभारी सचिव अर्चना अरोड़ा और जिला कलेक्टर अंशदीप ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जताते हुए आश्वस्त किया कि जल्द ही अस्पताल में स्टाफ की कमी को पूरा किया जाएगा। प्रभारी सचिव ने निरीक्षण के दौरान इंदिरा रसोई का भी निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता को जांचा परखा। इस दौरान एसडीएम परसाराम सैनी, तहसीलदार सहित अस्पताल के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved