Post Views 11
November 16, 2022
एलीवेटेड रोड की एक भुजा का लोकर्पण
सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक चालू रहेगा दोनों तरफ से यातायात, 2.6 किमी का सफर होगा आसान
बुधवार 16 नवंबर । एलीवेटेड रोड की एक भुजा का बुधवार को माननीय मंत्री नगरीय विकास एवं आवासन, स्वायत्त शासन, विधि न्याय एवं संसदीय कार्य राजस्थान सरकार श्री शांति धारीवाल ने जयपुर से ऑन लाइन लोकार्पण किया। इस मौके पर अजमेर से कलेक्ट्रेट स्थित डीओआईटी के वीसी हॉल से नगर निगम मेयर एवं अजमेर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की उपाध्यक्ष श्रीमती ब्रजलता हाड़ा, पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, अजमेर डेयरी के अध्यक्ष श्री रामचंद्र चौधरी, पूर्व मेयर कमल बाकोलिया जिला कलक्टर एवं स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंश दीप, नगर निगम आयुक्त एवं अतिरिक्ति मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार सहित आरएसआरडीसी एवं स्मार्ट सिटी के अधिकारी जुड़े रहे।
एलिवेटेड रोड की एक भुजा के लोकार्पण के दौरान माननीय मंत्री नगरीय विकास एवं आवासन, स्वायत्त शासन, विधि न्याय एवं संसदीय कार्य राजस्थान सरकार शांति धारीवाल ने अजमेर स्मार्ट सिटी में अब तक चल रहे कार्यों की जानकारी ली। जिला कलक्टर एवं अजमेर स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंश दीप ने बताया ट्रायल के रूप में एलिवेटेड रोड पर वाहन चला चुके हैं। पुरानी आरपीएससी से मार्टिंडल ब्रिज तक एक भुजा पर दोनों तरफ यातायात शुरू करने से राहत मिलेगी। एलिवेटेड रोड की शेष रही दूसरी भुजा का कार्य तेज गति से प्रगतिरत है और 31 जनवरी 2023 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। जिला कलक्टर अंश दीप ने अजमेर स्मार्ट सिटी के कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि 252 करोड़ की महत्वाकांशी परियोजना के तहत 2.6 किलोमीटर लम्बाई के एलिवेटेड रोड की एक भुजा बनकर तैयार हो गई है। पुरानी आरपीएससी से मार्टिंडल ब्रिज तक एक तरफा यातायात आरंभ कर दिया गया था। एलिवेटेड रोड पर यातायात शुरू होने के बाद आमजन को काफी राहत मिली और उन्हें जाम से राहत मिली थी। आमजन का मानना है कि एलिवेटेड रोड की एक भुजा आरंभ होने से कचहरी रोड होते हुए स्टेशन रोड पर लगने वाले जाम से भी राहत मिली है। एलीवेटेड रोड की लंबाई 2.6 किलोमीटर है। वाई आकार का बनने वाला एलीवेटेड रोड फोर लेन मार्टिंडल ब्रिज से गांधी भवन और गांधी भवन से आगरा गेट तक होगा। इसी प्रकार टू लेन पुरानी आरपीएससी से गांधी भवन तक होगा।
सुबह 6 बजे से सायं 6 बजे तक होगा वाहनों का आवागमन
एलीवेटेड रोड की एक भुजा के लोकार्पण के पश्चात एक भुजा पर दोनों और वाहनों का आवागमन सुबह 6 बजे से सायं 6 बजे तक होगा। आम दिनों में स्टेशन रोड और गांधी भवन पर भारी यातायात के चलते जाम के हालात उत्पन्न हो जाते हैं। बिना जाम में फंसे सीधे ऊपर वाली रोड से वाहन निकल जाएंगे। रामगंज और आदर्शनगर से आने वाले वाहन जब एलीवेटेड रोड से निकलेंगे तो स्टेशन रोड, गांधी भवन, पीआर मार्ग पर यातायात सामान्य हो जाएगा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved